Post Views 411
August 26, 2022
सदर कोतवाली थाना अंतर्गत मदार गेट महावीर मार्केट कबाड़ी बाजार में बीती रात कार में आए दो चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम देकर जैन हार्डवेयर की दुकान से ताले तोड़कर गल्ले में रखी 5000 की नकदी चुरा ली तो वहीं आसपास की दुकानों के बाहर पड़ा माल चोरी कर लिया और फरार हो गए। दुकान मालिक अरुण जैन ने बताया कि सुबह नौकर दुकान पर आया तो उसने चोरी की सूचना दी। उन्होंने तत्काल सदर कोतवाली थाने को सूचित किया जंहा से सब इंस्पेक्टर देवाराम ने आकर घटनास्थल का मौका मुआयना किया है और उनकी रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि कार में सवार दो लोग आए थे जिन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज सौंप दी गई है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved