Post Views 61
August 26, 2022
सिंधी समाज के इष्टदेव भगवान झूलेलाल के 40 दिनों से किए जा रहे कठिन व्रत उपवास के झूलेलाल चालिहो महोत्सव का गुरुवार शाम आनासागर जेटी पर दीपदान व महाआरती के साथ विधिवत समापन हो गया। कार्यक्रम में ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम के महंत स्वरूप दास उदासीन, महंत हनुमान राम, प्रेम प्रकाश आश्रम के स्वामी राजूराम, स्वामी ईश्वरदास निर्मल धाम दरबार के स्वामी आत्मदास, श्री राम धाम के स्वामी अर्जुन दास, भारतीय सिंधु सभा के राष्ट्रीय मंत्री महेंद्र कुमार तीर्थनी ,सिंधी सेंट्रल महासमिति के महासचिव गिरधर तेजवानी, समाजसेवी हरीश गिद्वानी ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर बहिराणा मंडली द्वारा छैज और पंजड़े गाए गए जिन पर सिंधी समाज के लोगों ने जमकर नृत्य किया। संस्कृतिक सचिव घनश्याम भगत ने धार्मिक व सांस्कृतिक गीतों व भजनों की प्रस्तुति दी। आखिर में सभी को प्रसाद का वितरण किया गया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved