Post Views 71
August 26, 2022
प्रदेश भर में शुक्रवार को छात्र संघ चुनाव 2020 के लिए मतदान प्रक्रिया को अंजाम दिया गया। अजमेर जिले में महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय सहित सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय, दयानंद महाविद्यालय, विधि महाविद्यालय, संस्कृत महाविद्यालय, राजकीय कन्या महाविद्यालय में छात्र छात्राओं ने अपने कॉलेज की सरकार चुनने के लिए मतदान किया। मतदान को लेकर जिला ओर पुलिस सहित महाविद्यालय प्रशासन ने पुख्ता व्यवस्थाएं की थी। वहीं जिला पुलिस अधीक्षक और जिला कलेक्टर महाविद्यालयों का दौरा कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने संतोष जताया कि सभी महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने सहयोग प्रदान करते हुए शांतिपूर्ण मतदान किया है। मतदान के बाद सभी मतपेटियों को सुरक्षित राजकीय कोषागार में जमा कराया गया। शनिवार को मतपेटियों को वापस लाकर मतगणना की जाएगी। इसके बाद महाविद्यालयों की सरकार की घोषणा होगी। सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय में मतदान करने वाले छात्र-छात्राओं को ब्यावर रोड वाले गेट से प्रवेश दिया गया। जहां सभी के वोटर आईडी कार्ड और परिचय पत्र जांचने के बाद उन्हें महाविद्यालय में प्रवेश प्रदान किया गया। इसके लिए कॉलेज चुनाव प्रबंधन समिति के साथ ही पुलिस का जाब्ता भी तैनात रहा। दोपहर 1:00 बजे तक चली मतदान प्रक्रिया के बाद महाविद्यालय प्राचार्य डॉ सुधीर कुमार उपाध्याय ने बताया कि महाविद्यालय में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करा ली गई है छात्र छात्राओं ने भी मतदान में पूरा सहयोग दिया और अपनी बारी के अनुसार मतदान किया कहीं से भी कोई उपद्रव या लड़ाई झगड़े की सूचना नहीं है जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने भी मुस्तैदी के साथ अपनी भूमिका निभाई है तय समय तक कुल 33.46% मतदान हुआ जिसमें 7133 मतदाताओं में से 2345 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। इसी तरह एमडीएस यूनिवर्सिटी और दयानंद महाविद्यालय में भी पूरी जांच पड़ताल के बाद ही छात्र मतदाताओं को वोट कास्ट करने के लिए मतदान केंद्र में प्रवेश प्रदान किया गया। कॉलेज प्राचार्य डॉ लक्ष्मीकांत ने बताया कि महाविद्यालय चुनाव प्रबंधन समिति द्वारा समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई थी छात्र भी मतदान में पूरा सहयोग दे रहे हैं 2 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिन पर लगभग 206 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। दोपहर 1:00 बजे तक संपन्न हुए मतदान के बाद दयानंद महाविद्यालय में कुल 87.86% मतदान हुआ। 206 वोटर में से 181 वोटर्स ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। छात्र संघ चुनाव में विभिन्न पदों के प्रत्याशी भी ऐन वक्त तक मतदाताओं को रिझाने के लिए उनके हाथ पैर जोड़ते दिखाई दिए। एमडीएस यूनिवर्सिटी, राजकीय महाविद्यालय, दयानंद महाविद्यालय सभी जगह छात्र नेता मतदाता छात्रों की मान मनुहार में जूटे दिखाई दिए और सभी ने अपनी-अपनी जीत के दावे किए। वही शुक्रवार दोपहर 1 बजे तक चली चुनाव प्रक्रिया में महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में कुल 1149 मतदाताओं में से 791 मतदाताओं ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बूथ नंबर ए पर 393 और बूथ नंबर बी पर 398 मतदाताओं ने अपना वोट डाला। एनएसयूआई से छात्रसंघ प्रत्याशी बस्ती राम रायका ने मतदान प्रतिशत पर संतोष जाहिर करते हुए सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया और अपनी जीत का दावा किया। वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से छात्रसंघ अध्यक्ष प्रत्याशी महिपाल सिंह गोदारा भी कोविड-काल मे छात्रों की की गई मदद पर उनके सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपनी जीत के प्रति आश्वस्त दिखाई दिए। छात्र संघ चुनाव संपन्न हो जाने के बाद महाविद्यालयों के बाहर छात्रों का प्रदर्शन और उत्पात पर पुलिस ने सख्ती बरतते हुए उन्हें वहां से खदेड़ा। इस बीच राजकीय महाविद्यालय से छात्रसंघ अध्यक्ष प्रत्याशी नवीन कोमल के समर्थन में उनके पिता पूर्व पार्षद कैलाश कोमल और साथी पार्षद जीसीए के बाहर पहुंच गए और एनएसयूआई के पक्ष में नारेबाजी करते दिखे। पार्षदों के साथ बड़ी संख्या में मौजूद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने चौकीदार चोर है के नारे भी लगाए तो वहीं एबीवीपी के कार्यकर्ता मोदी मोदी के नारे लगा कर कांग्रेसियों को प्रत्युत्तर देते दिखाई दिए। छात्र संघ चुनाव के दौरान राजकीय महाविद्यालय के बाहर लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों का सरेआम उल्लंघन होते हुए दिखाई दिया। छात्रों ने बड़ी संख्या में पंपलेट उछाल कर सड़कों को रंगीन कर दिया तो वही राजनीतिक दलों के पक्ष और विपक्ष में जमकर नारेबाजी भी चलती रही। जिला पुलिस की ओर से जहां पुलिस जाब्ता तैनात रहा तो वही घुड़सवार पुलिस भी उपद्रवियों को खदेड़ते हुए दिखाई दी।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved