For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 128869296
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आरएमसीटीए की नई कार्यकारिणी ने शपथ ग्रहण की । |  Ajmer Breaking News: आकार ले रहा साइंस पार्क, 42 करोड़ लागत, नाममात्र होगी एन्ट्री फीस, ग्रुप में आए स्कूली बच्चों को मुफ्त प्रवेश |  Ajmer Breaking News: ग्राम रथ अभियान का हुआ शुभारंभ , जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचेगी गांव-गांव |  Ajmer Breaking News: अजमेर में फ्रांसीसी नागरिक की इलाज के दौरान मौत, ऑपरेशन के बाद बिगड़ी हालत |  Ajmer Breaking News: अजमेर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र के जरिए नौकरी पाने के मामले में जांच तेज हो गई है। |  Ajmer Breaking News: जे.पी. नगर, मदार में अज्ञात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में शातिर वाहन चोरों ने फिल्मी अंदाज में बड़ी वारदात को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैला दी। |  Ajmer Breaking News: श्वान के हमले में गंभीर रूप से घायल,जेएलएन अस्पताल में ICU में चल रहा था उपचार,आज इलाज के दौरान मासूम ने तोड़ा दम, |  Ajmer Breaking News: जिला कलेक्ट्रेट में बनी नई बिल्डिंग के पास एक इलेक्ट्रिक पोल के नीचे लगी डीपी में मंगलवार दोपहर अचानक आग लग गई। | 

अजमेर न्यूज़: शुक्रवार को होने वाले छात्र संघ चुनाव को लेकर एसपी ने किया राजकीय महाविद्यालय का दौरा

Post Views 71

August 25, 2022

एसपी चुनाराम जाट,एएसपी विकास सांगवान, सीओ सुनील सिहाग ने महाविद्यालय में देखी व्यवस्थाएं

26 अगस्त को प्रदेशभर सहित अजमेर जिले में होने वाले छात्र संघ चुनाव 2022 को शान्तिपूर्ण व कानून की पालना जे साथ सम्पन्न कराने को लेकर गुरुवार शाम पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को जांचा परखा और महाविद्यालय प्राचार्य सहित चुनाव प्रबंधन समिति के लोगों के साथ बातचीत की एसपी ने बताया कि छात्र संघ चुनाव शुक्रवार को सुबह 8:00 बजे से 1:00 बजे तक होंगे इस दौरान समस्त महाविद्यालयों में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त करने के लिए फिक्स पिकेड के साथ ही अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। महाविद्यालय प्रशासन के द्वारा जिन छात्रों को वोटर आईडी दिए गए हैं वहीं कॉलेज कैम्पस में प्रवेश के लिए अधिकृत रहेंगे,अन्य किसी भी व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं ढि जायेगी। किसी भी बाहरी छात्र या बाहरी तत्व को कॉलेज परिसर के अंदर या कॉलेज परिसर के आसपास किसी भी गतिविधि को करने की कोई छूट नहीं मिलेगी। विश्वविद्यालय व महाविद्यालय से 500 मीटर की दूरी पर बेरिकेडिंग लगाकर छात्रों की आवाजाही और गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। किसी को भी कानून हाथ में लेने की कोई इजाजत नहीं होगी। पुलिस अपना काम मुस्तैदी से करेगी। उन्होंने छात्रों से भी शांतिपूर्ण ढंग से मतदान करने की अपील की है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved