For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 128869401
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आरएमसीटीए की नई कार्यकारिणी ने शपथ ग्रहण की । |  Ajmer Breaking News: आकार ले रहा साइंस पार्क, 42 करोड़ लागत, नाममात्र होगी एन्ट्री फीस, ग्रुप में आए स्कूली बच्चों को मुफ्त प्रवेश |  Ajmer Breaking News: ग्राम रथ अभियान का हुआ शुभारंभ , जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचेगी गांव-गांव |  Ajmer Breaking News: अजमेर में फ्रांसीसी नागरिक की इलाज के दौरान मौत, ऑपरेशन के बाद बिगड़ी हालत |  Ajmer Breaking News: अजमेर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र के जरिए नौकरी पाने के मामले में जांच तेज हो गई है। |  Ajmer Breaking News: जे.पी. नगर, मदार में अज्ञात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में शातिर वाहन चोरों ने फिल्मी अंदाज में बड़ी वारदात को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैला दी। |  Ajmer Breaking News: श्वान के हमले में गंभीर रूप से घायल,जेएलएन अस्पताल में ICU में चल रहा था उपचार,आज इलाज के दौरान मासूम ने तोड़ा दम, |  Ajmer Breaking News: जिला कलेक्ट्रेट में बनी नई बिल्डिंग के पास एक इलेक्ट्रिक पोल के नीचे लगी डीपी में मंगलवार दोपहर अचानक आग लग गई। | 

अजमेर न्यूज़: फकीराखेड़ा चंद्रवरदाई नगर सी ब्लॉक में अवैध जुए सट्टे पर कार्यवाही के लिए पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

Post Views 21

August 25, 2022

वार्ड 30 के पार्षद मोहम्मद वसीम के साथ आए स्थानीय लोगों ने सटोरियों के खिलाफ कार्रवाई की कि मांग

वार्ड 30 के अंतर्गत ग्राम किशनपुरा फकीरा खेड़ा सोमलपुर रोड से आए लोगों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर अवैध रूप से इलाके में असामाजिक तत्वों द्वारा सट्टा खाई वाली और जुए के कारोबार पर अंकुश लगाने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। वार्ड 30 के पार्षद मोहम्मद वसीम ने बताया कि इलाके के रहने वाले इनायत अली, इमरान अली, मकसूद अली उसे मंथली देने की पेशकश करते हैं जिसकी वॉइस रिकॉर्डिंग भी सीडी के माध्यम से पुलिस अधीक्षक को सौंपी गई है। जिसमें वह कह रहे हैं कि यदि तू चुप रहने की एवज में मंथली नहीं लेगा तो तेरे ऊपर वालों को देंगे लेकिन हमारा कारोबार ऐसे ही चलता रहेगा। पुलिस भी हमारा कुछ नहीं करती। मोहम्मद वसीम ने बताया कि इलाके के लोग इन असामाजिक तत्वों की कारगुजारी से खासे परेशान हैं। छोटे-छोटे बच्चों को जुए सट्टे की लत लगाई जा रही है, वहीं घर-घर जाकर लोगों को सट्टा खिलाया जाता है और यह कार्यवाही लगातार बेरोकटोक चल रही है। पूर्व में भी स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत की गई लेकिन इनके खिलाफ पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की लिहाजा इनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही कर इन पर अंकुश लगाया जाए।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved