Post Views 61
August 25, 2022
देव नगर रोड बाँसेली पुष्कर से आए पीड़ित परिवार ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित मोनू चौहान ने बताया कि 15 अगस्त की शाम उसके पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने उसे अपना फेसबुक फ्रेंड बताते हुए उसे पुराने बस स्टैंड पर बुलवाया। जहां वह पहुंचा तो वहां पहले से ही मौजूद कार में सवार चार पांच अन्य लोगों ने उसका अपहरण कर लिया और उसके साथ कार में कपड़े उतार कर जमकर मारपीट की और उसे जातिसूचक शब्दों से प्रताड़ित किया। साथ ही उसका अश्लील वीडियो बनाकर 20 हजार रुपये की मांग की। पैसे नहीं देने पर उसका वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी गई। इस मामले में उसने 16 अगस्त को पुष्कर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई लेकिन पुलिस ने 1 सप्ताह बीत जाने के बाद भी आरोपियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की। लिहाजा पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय सुरक्षा की गुहार लगाई है। आरोपी लगातार फोन पर उसे और उसके परिवार को धमकियां दे रहे हैं।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved