For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 128869565
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आरएमसीटीए की नई कार्यकारिणी ने शपथ ग्रहण की । |  Ajmer Breaking News: आकार ले रहा साइंस पार्क, 42 करोड़ लागत, नाममात्र होगी एन्ट्री फीस, ग्रुप में आए स्कूली बच्चों को मुफ्त प्रवेश |  Ajmer Breaking News: ग्राम रथ अभियान का हुआ शुभारंभ , जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचेगी गांव-गांव |  Ajmer Breaking News: अजमेर में फ्रांसीसी नागरिक की इलाज के दौरान मौत, ऑपरेशन के बाद बिगड़ी हालत |  Ajmer Breaking News: अजमेर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र के जरिए नौकरी पाने के मामले में जांच तेज हो गई है। |  Ajmer Breaking News: जे.पी. नगर, मदार में अज्ञात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में शातिर वाहन चोरों ने फिल्मी अंदाज में बड़ी वारदात को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैला दी। |  Ajmer Breaking News: श्वान के हमले में गंभीर रूप से घायल,जेएलएन अस्पताल में ICU में चल रहा था उपचार,आज इलाज के दौरान मासूम ने तोड़ा दम, |  Ajmer Breaking News: जिला कलेक्ट्रेट में बनी नई बिल्डिंग के पास एक इलेक्ट्रिक पोल के नीचे लगी डीपी में मंगलवार दोपहर अचानक आग लग गई। | 

अजमेर न्यूज़: एबीवीपी पदाधिकारियों ने  कॉलेज प्रशासन पर एनएसयूआई के दबाव में काम करने का आरोप

Post Views 71

August 25, 2022

राजकीय महाविद्यालय प्राचार्य को एबीवीपी पदाधिकारियों ने निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग का सौंपा ज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी विकास गौरा व आशुराम डूकिया के नेतृत्व में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष चुनाव कराने और एनएसयूआई के द्वारा आचार संहिता के उल्लंघन पर कार्रवाई करने की मांग की। विकास गोरा और आशु राम डूकिया ने बताया कि शहर में लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों का खुले आम उल्लंघन करते हुए एनएसयूआई पदाधिकारियों ने बैनर पोस्टर लगा रखे हैं। वही महाविद्यालय का स्टाफ कांग्रेस सरकार के दबाव में एनएसयूआई के हितार्थ कार्य कर रहा है, जिनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उनकी मांग है कि छात्रसंघ चुनाव निष्पक्ष हो। छात्रसंघ चुनाव में खर्च सहित लिंगदोह समिति की सिफारिशों का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है बिना तथ्यों के महाविद्यालय के शिक्षकों पर आरोप लगाकर उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है जिस पर रोक लगनी चाहिए।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved