For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 128869285
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आरएमसीटीए की नई कार्यकारिणी ने शपथ ग्रहण की । |  Ajmer Breaking News: आकार ले रहा साइंस पार्क, 42 करोड़ लागत, नाममात्र होगी एन्ट्री फीस, ग्रुप में आए स्कूली बच्चों को मुफ्त प्रवेश |  Ajmer Breaking News: ग्राम रथ अभियान का हुआ शुभारंभ , जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचेगी गांव-गांव |  Ajmer Breaking News: अजमेर में फ्रांसीसी नागरिक की इलाज के दौरान मौत, ऑपरेशन के बाद बिगड़ी हालत |  Ajmer Breaking News: अजमेर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र के जरिए नौकरी पाने के मामले में जांच तेज हो गई है। |  Ajmer Breaking News: जे.पी. नगर, मदार में अज्ञात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में शातिर वाहन चोरों ने फिल्मी अंदाज में बड़ी वारदात को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैला दी। |  Ajmer Breaking News: श्वान के हमले में गंभीर रूप से घायल,जेएलएन अस्पताल में ICU में चल रहा था उपचार,आज इलाज के दौरान मासूम ने तोड़ा दम, |  Ajmer Breaking News: जिला कलेक्ट्रेट में बनी नई बिल्डिंग के पास एक इलेक्ट्रिक पोल के नीचे लगी डीपी में मंगलवार दोपहर अचानक आग लग गई। | 

अजमेर न्यूज़: छात्र संघ चुनाव 2022 के लिए विश्वविद्यालय सहित महाविद्यालयों में तैयारियां पूरी

Post Views 241

August 25, 2022

26 अगस्त शुक्रवार को सुबह 8:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक सुरक्षा के बीच होगा मतदान

2 साल बाद होने जा रहे छात्र संघ चुनाव 2022 के लिए महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय सहित अजमेर जिले के तमाम महाविद्यालयों में  चुनाव प्रबंधन समिति के द्वारा शांतिपूर्ण व सुरक्षित मतदान की समस्त तैयारियां पूरी कर ली गई है।दयानंद महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव को लेकर मुख्य चुनाव अधिकारी द्वारा मतदान अधिकारी, कमेटी और मतगणना कमेटियों का गठन कर दिया गया है। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ मृत्युंजय कुमार सिंह अतिरिक्त चुनाव अधिकारी डॉक्टर मोहम्मद रफीक खान व चुनाव कमेटी के 4 सदस्य डॉ महावीर प्रसाद, डॉक्टर संत कुमार, डॉक्टर दीप सिंह, डॉक्टर प्रीति सिंह की देखरेख में महाविद्यालय में बनाए गए दो बूथों पर मतदाताओं को विभाजित करते हुए मतदान कराया जाएगा। महाविद्यालय में कुल 206 मतदाता मतदान करेंगे। सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय में मुख्य चुनाव अधिकारी डॉक्टर कायद अली खान ने बताया कि समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। शुक्रवार सुबह 8:00 बजे से 1:00 बजे तक महाविद्यालय में मतदान होगा। मतदाताओं की ब्यावर रोड वाले गेट से एंट्री की व्यवस्था रखी गई है जहां सुरक्षा के बीच सभी के आईडी कार्ड देखने के बाद महाविद्यालय में प्रवेश दिया जाएगा। पीजी ब्लॉक में 9 मतदान केंद्र और आर्ट्स ब्लॉक में 7 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिन पर 7151 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों द्वारा गुरुवार को दोपहर 1:00 बजे तक जनसंपर्क अभियान जारी रहा। प्रत्याशियों ने छात्रों से व्यक्तिगत संपर्क कर अपने पक्ष में वोट देने की अपील की, इसके बाद प्रचार थम गया। अब प्रत्याशी छात्रों के घर जाकर व्यक्तिगत रूप से जनसंपर्क कर सकेंगे। राजकीय कन्या महाविद्यालय में मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ अर्चना ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन की चारों पदों की प्रत्याशियों को महाविद्यालय प्राचार्य डॉ मंजुला मिश्रा ने अपने कक्ष में बिठाकर चुनाव प्रक्रिया के बारे में समझाया है। वही लिंगदोह कमेटी की शर्तों की जानकारी भी दे दी है। उसी के अनुरूप 26 अगस्त को सुबह 8:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक मतदान होगा। मतदान के लिए महाविद्यालय में 9 बूथ बनाए गए हैं जहां 2648 वोटर अपने वोटर आईडी के जरिए मतदान कर सकेंगे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved