For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 128869286
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आरएमसीटीए की नई कार्यकारिणी ने शपथ ग्रहण की । |  Ajmer Breaking News: आकार ले रहा साइंस पार्क, 42 करोड़ लागत, नाममात्र होगी एन्ट्री फीस, ग्रुप में आए स्कूली बच्चों को मुफ्त प्रवेश |  Ajmer Breaking News: ग्राम रथ अभियान का हुआ शुभारंभ , जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचेगी गांव-गांव |  Ajmer Breaking News: अजमेर में फ्रांसीसी नागरिक की इलाज के दौरान मौत, ऑपरेशन के बाद बिगड़ी हालत |  Ajmer Breaking News: अजमेर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र के जरिए नौकरी पाने के मामले में जांच तेज हो गई है। |  Ajmer Breaking News: जे.पी. नगर, मदार में अज्ञात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में शातिर वाहन चोरों ने फिल्मी अंदाज में बड़ी वारदात को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैला दी। |  Ajmer Breaking News: श्वान के हमले में गंभीर रूप से घायल,जेएलएन अस्पताल में ICU में चल रहा था उपचार,आज इलाज के दौरान मासूम ने तोड़ा दम, |  Ajmer Breaking News: जिला कलेक्ट्रेट में बनी नई बिल्डिंग के पास एक इलेक्ट्रिक पोल के नीचे लगी डीपी में मंगलवार दोपहर अचानक आग लग गई। | 

अजमेर न्यूज़: महँगाई कंट्रोल करने में नाकाम केंद्र सरकार के खिलाफ 4 सितंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस का हल्ला बोल

Post Views 11

August 25, 2022

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर होने जा रहे हल्ला बोल में अजमेर से भी हजारों कोंग्रेसी लेंगे भाग

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बढ़ती महँगाई पर अंकुश लगाने में नाकाम केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल 4 सितंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने जा रहा है। जिसे लेकर प्रदेश और जिला स्तर पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को इस विरोध प्रदर्शन हल्ला बोल में शामिल होने का आह्वान किया जा रहा है। गुरुवार को अजमेर जिले के प्रभारी व राजस्थान स्वैच्छिक क्षेत्र विकास केंद्र के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री मुमताज मसीह ने अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के नानकी पैलेस में कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर 4 सितंबर को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर होने वाले महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल प्रदर्शन में ज्यादा से ज्यादा तादाद में शामिल होने का आह्वान किया। इस मौके पर निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन, हेमंत भाटी,पार्षद श्याम प्रजापति, द्रौपदी कोली,विपिन बेसिल, नरेश सत्यावना, लक्ष्मी बुंदेल, रागिनी चतुर्वेदी, कैलाश कोमल,महेश चौहान,सुनील लारा, लोकेश शर्मा, अमोलक सिंह छाबड़ा,सहित अनेक कांग्रेसी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। वही उत्तर विधानसभा क्षेत्र और देहात कांग्रेस की बैठक प्रभारी मुमताज मसीह ने जयपुर रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में ली, जहां निवर्तमान शहर अध्यक्ष विजय जैन, पीसीसी उपाध्यक्ष नसीम अख्तर, पूर्व सचिव महेंद्र सिंह रलावता, प्रताप यादव,अब्दुल फरहान खान,नोरत गुर्जर,बलराम शर्मा, सहित पदाधिकारी, कार्यकर्ता, मौजूद रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved