For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 128869805
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आरएमसीटीए की नई कार्यकारिणी ने शपथ ग्रहण की । |  Ajmer Breaking News: आकार ले रहा साइंस पार्क, 42 करोड़ लागत, नाममात्र होगी एन्ट्री फीस, ग्रुप में आए स्कूली बच्चों को मुफ्त प्रवेश |  Ajmer Breaking News: ग्राम रथ अभियान का हुआ शुभारंभ , जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचेगी गांव-गांव |  Ajmer Breaking News: अजमेर में फ्रांसीसी नागरिक की इलाज के दौरान मौत, ऑपरेशन के बाद बिगड़ी हालत |  Ajmer Breaking News: अजमेर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र के जरिए नौकरी पाने के मामले में जांच तेज हो गई है। |  Ajmer Breaking News: जे.पी. नगर, मदार में अज्ञात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में शातिर वाहन चोरों ने फिल्मी अंदाज में बड़ी वारदात को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैला दी। |  Ajmer Breaking News: श्वान के हमले में गंभीर रूप से घायल,जेएलएन अस्पताल में ICU में चल रहा था उपचार,आज इलाज के दौरान मासूम ने तोड़ा दम, |  Ajmer Breaking News: जिला कलेक्ट्रेट में बनी नई बिल्डिंग के पास एक इलेक्ट्रिक पोल के नीचे लगी डीपी में मंगलवार दोपहर अचानक आग लग गई। | 

अजमेर न्यूज़: केरल से लद्दाख तक सोलो साईकलिंग से योगा का प्रचार प्रसार करने निकली अग्रिमा नायर पहुंची अजमेर

Post Views 111

August 25, 2022

स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल माकड़वाली में विद्यार्थियों को किया मोटिवेट

केरल से लद्दाख तक के जोखिम भरे साइकलिंग सफर पर अकेली निकली अग्रिमा नायर गुरुवार को अजमेर पहुंची।जहां उन्होंने माकड़वाली स्थित स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में विद्यार्थियों से रूबरू होते हुए उन्हें योगा के बारे में बताया साथ ही व्यक्तित्व विकास के कई पहलुओं पर उन्हें मोटिवेट भी किया। मीडिया से रूबरू हुई अग्रिमा नायर ने बताया कि वह 21 जून को केरल से सोलो साइकिल का सफर करते हुए आज 2 महीने बाद अजमेर पहुंची हैं। उनका लद्दाख तक का सफर अक्टूबर में पूरा हो जाएगा। इस सफर के दौरान वे जगह-जगह योगा का प्रचार प्रसार कर रही हैं उन्होंने बताया कि योगा के शारीरिक और आध्यात्मिक लाभों से आमजन को अवगत कराने के लिए उन्होंने यात्रा को चुना है।महिला होने के बावजूद इतना लंबा जोखिम भरा सफर अकेले करने के दौरान आने वाली चुनौतियों पर पूछे गए सवाल के जवाब में अग्रिमा ने कहा कि भारत देश में महिलाएं काफी सेफ है, लोग यहां उनकी सहायता करने के लिए तत्पर रहते हैं। ऐसे में नारी सशक्तिकरण का संदेश देते हुए वह आगे बढ़ती जा रही हैं। स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल के कार्यवाहक प्राचार्य लोकेश अग्रवाल ने बताया कि आज अग्रिमा नायर ने स्कूल में आकर स्कूल का मान तो बढ़ाया ही है साथ ही यंहा पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को भी योगा के साथ-साथ शारीरिक मानसिक और आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ्य एवं एकाग्र रहने के गुर भी सिखाए हैं। गौरतलब है कि अग्रिमा नायर का नाम यंगेस्ट सोलो फीमेल टू ट्रेवल ऑन साइकिल फॉर प्रमोटिंग योगा के हार्वर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड ने भी शामिल हो चुका है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved