Post Views 31
August 25, 2022
लंपी स्किन डिजीज से ग्रसित बीमार पशुओं का भले ही अभी कोई स्थाई इलाज नहीं आया हो लेकिन बीमारी से पूर्व गायों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर इस रोग से काफी हद तक बचाव किया जा सकता है इसे लेकर जीआरपी के हेड कांस्टेबल लक्ष्मी नारायण और कॉन्स्टेबल जोगेंद्र के साथ साथी जवानों ने मिलकर गौ माता की सेवा करने का बीड़ा उठाया और जीआरपी पुलिस लाइन में आपसी सहयोग से गायों के लिए आयुर्वेदिक और जड़ी बूटियों से युक्त काढ़ा तैयार कर गायों को पिलाया जा रहा है। यह कार्य लगातार कई दिनों से जारी है। एडिशनल एसपी जीआरपी योगिता मीणा ने बताया कि जीआरपी जवानों द्वारा यह कार्य बहुत ही सराहनीय है सभी जवानों और अन्य लोगों को भी इसमें अपना सहयोग देकर गायों की सेवा के लिए आगे आना चाहिए। इस वक्त गायों को सबसे ज्यादा जरूरत रोग से बचाने की है। जिसके लिए जीआरपी जवान बहुत ही पुनीत कार्य कर रहे हैं। इसके लिए जवान पुलिस लाइन में जड़ी बूटियां और औषधियां लेकर आते हैं और उन्हें गैसभट्टी पर भूनकर, उबालकर काढ़ा तैयार किया जाता है। जिसे यहां वहां घूम रही गायों को पिलाते हैं। इस काढ़े की वजह से गौ माता की रोग प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा होता है और वह बीमारी से दूर रह पाती है। पशुओं को चारे के साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले पूरक आहार देंने से उत्तम प्रतिरोधक क्षमता वाले पशु आठ-दस दिन में स्वस्थ हो जाते हैं।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved