Post Views 21
August 25, 2022
गुरुवार को कुंदन नगर स्थित जीआरपी एसपी कार्यालय में क्राइम मीटिंग आयोजित की गई। आईपीएस प्रदीप मोहन शर्मा द्वारा ली गई क्राइम मीटिंग में उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर जिले के समस्त एडिशनल एसपी, सीओ व एसएचओ के साथ फील्ड के ऑफिसर्स मौजूद रहे। मीटिंग के बारे में जानकारी देते हुए आईपीएस प्रदीप मोहन शर्मा ने बताया कि रूटीन में होने वाली क्राइम मीटिंग में क्राइम संबंधित आंकड़ों के साथ पुराने प्रकरणों, रेलवे प्लेटफॉर्म व ट्रेनों में घटित प्रकरणों के अनुसंधान की प्रगति, पुलिस वेलफेयर, समस्याओं व प्राथमिकताओं पर चर्चा कर उनकी समीक्षा की गई। उन्होंने बताया कि बढ़ती चोरी ओर एनडीपीएस एक्ट की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए सभी थानाअधिकारियों को सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved