Post Views 41
August 25, 2022
जिला आबकारी विभाग के द्वारा अवैध शराब के निर्माण और बेचान के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राजस्थान आबकारी अधिनियम 1950 की धारा 19 /54 के तहत लंबे समय से फरार चल रही शराब तस्कर महिला को गिरफ्तार किया गया है। आबकारी निरीक्षक गुरनाम सिंह ने बताया कि पकड़ी गई शराब तस्कर महिला सांसी बस्ती भगवान गंज की रहने वाली पुष्पा पत्नी श्यामलाल है। जिसके खिलाफ अवैध रूप से देशी शराब बेचने के आरोप में वर्ष 2021 में अभियोग दर्ज किया गया था। आरोपी महिला तब से फरार चल रही थी जिसे आज गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जा रहा है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved