Post Views 11
August 24, 2022
8 जुलाई 2022 को अजमेर में असिस्टेंट स्टैटिकल ऑफिसर की परीक्षा का आयोजन किया गया था। इस दौरान एचकेएच स्कूल में बनाए गए परीक्षा सेंटर पर एक अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचा जब उसकी आईडी और परीक्षा संबंधी दस्तावेज परीक्षक द्वारा जांचे गए तो वह संदिग्ध लगा। इस पर क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसके आधार कार्ड को जांचा तो उसमें अभ्यार्थी की फोटो का मिलान नहीं हो पाने ओर उसकी तलाशी के दौरान कुछ और आधार कार्ड भी बरामद होने पर आरोपी पुनासा,भीनमाल जालौर निवासी जाला राम जाट पुत्र भैरूराम जाट को गिरफ्तार किया गया था। उसने पूछताछ में बताया था कि वह फ़ागोतारा भीनमाल जालौर के ही रहने वाले अधिकारिक अभ्यर्थी ठाकराराम मेघवाल के स्थान पर परीक्षा दे आया था, इसके लिए उसने 2 लाख रुपये लिए थे। क्रिश्चियनगंज थाना प्रभारी डॉ रविश सामरिया ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश एडिशनल एसपी प्रियंका रघुवंशी द्वारा की जा रही थी इस मामले में आज अधिकारिक अभ्यर्थी ठाकराराम मेघवाल को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved