Post Views 11
August 24, 2022
अंतरराष्ट्रीय गुर्जर दिवस पर बुधवार को श्री देव सेना, गुर्जर युवा संगठनों के साथ सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा एक विशाल वाहन रैली का आयोजन किया गया। ब्यावर रोड एचएमटी के पास उबड़ा का देवरा मंदिर से शुरू हुई वाहन रैली अजमेर के विभिन्न मार्गों से होती हुई वैशाली नगर स्थित देवनारायण मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई । श्री देव सेना के जिला अध्यक्ष सांवर लाल गुर्जर ने बताया कि हर वर्ष 24 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय गुर्जर दिवस मनाया जाता है। इस दिन गुर्जर संगठन समाज की एकता को प्रदर्शित करते हुए रैली सहित विभिन्न तरह के आयोजन करते हैं। आज की रैली में सैकड़ों दुपहिया चौपहिया वाहनों पर केसरिया ध्वज लिए समाज के युवा विभिन्न मार्गों से होते हुए देवनारायण मंदिर पहुंचे हैं जंहा रैली का विधिवत समापन किया गया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved