Post Views 41
August 24, 2022
छात्र संघ चुनाव 2022 के लिए बुधवार को सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय में स्टाफ काउंसिल की एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया महाविद्यालय के सेमिनार कक्ष में आयोजित बैठक के दौरान समस्त संकाय सदस्यों को छात्र संघ चुनाव 2022 के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश जारी करते हुए 26 अगस्त को छात्र संघ चुनाव का मतदान और 27 को होने वाली मतगणना के संबंध संदर्भ में प्रशिक्षित किया गया। महाविद्यालय के प्रवक्ता आलोक चतुर्वेदी ने बताया कि छात्र संघ चुनाव के प्रारंभिक चरण में होने वाली तमाम कवायदों को शांतिपूर्ण ढंग से पूरा कर लिया गया है। नामांकन पत्रों की जांच के उपरांत वैध नामांकन पत्रों की सूची महाविद्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ सुधीर कुमार उपाध्याय, मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ कायद अली खान ने बैठक में छात्र संघ चुनाव की तैयारियों में बैलेट पत्र छपवाने, बैलेट बॉक्स तैयार करवाने, मतदान केंद्र स्थापित करने, मतदान केंद्रों के लिए आवश्यक दस्तावेज तैयार करने संबंधी सभी कार्यों को करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर उप मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ राम मनोहर शर्मा, डॉ अनिल दाधीच, डॉ मीनाक्षी गहलोत, डॉ चंदा केसरवानी, डॉ रेनू शर्मा, चीफ प्रॉक्टर के जी भड़ाना, डॉ संजीव वर्मा, डॉ एच एस कुमावत, डॉ गायत्री आदि समस्त संकाय सदस्य व व्याख्याता मौजूद रहे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved