Post Views 81
August 24, 2022
नगर निगम प्रशासन की ओर से स्वास्थ्य अधिकारी श्वेता चौधरी ने क्लॉक टावर थाने में विभिन्न महाविद्यालयों के 12 छात्रों के खिलाफ संपत्ति विरूपण अधिनियम की धारा 3 के तहत एफ आई आर दर्ज करवाई है। जिसमें 6 छात्र सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय के हैं तो वहीं 5 छात्र दयानंद महाविद्यालय के जबकि एक गुर्जर नेता भी शामिल है। क्लॉक टावर थाने के हेड कांस्टेबल भागचंद ने बताया कि सम्राट चौहान राजकीय महाविद्यालय के छात्र नवीन कोमल, अंकित घारू, सुरेंद्र गुर्जर ,सृष्टि गौड़, चेतन मेघवंशी, मुकुल भाटी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है जबकि दयानंद महाविद्यालय के छात्र अभिषेक जैन, राजवीर चौधरी, कृष्णा सिंह, देवेंद्र सिंह राजावत के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इसके अलावा गुर्जर नेता विष्णु गुर्जर के खिलाफ रैली निकालने को लेकर लगाए गए पोस्टर के खिलाफ एफ आई आर दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि इन सभी छात्रों द्वारा छात्र संघ चुनाव के पोस्टर सार्वजनिक स्थानों पर लगाकर शहर की दीवारों गेंट्री गेट आदि को बदरंग किया गया जो कि कानूनन अपराध है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved