Post Views 51
August 24, 2022
किसानों का कर्ज माफी का वादा पूरा ना करने पर प्रदेश सरकार के खिलाफ हस्ताक्षर महाअभियान बैठक से पूर्व विशाल जन आक्रोश ट्रेक्टर रैली निकाली गई। प्रदेश के निर्देशानुसार भाजपा किसान मोर्चा रायपुर भीलवाड़ा के द्वारा हस्ताक्षर महाअभियान के तहत रायपुर व मोखुंड़ा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में विशाल ट्रेक्टर रैली का आयोजन किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवेम जिला प्रभारी प्रसून शुक्ला,प्रदेश किसान मोर्चा मंत्री रामावतार मीणा के मुख्य आतिथ्य में भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष तेजेंद्र गुर्जर के नेतृत्व में की गयी। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रसून शुक्ला ने सम्बोधन में कहा की प्रदेश सरकार किसानो के साथ कर्ज माफ़ी का झूठा वादा करके आयी है,आम चुनावों में जो प्रदेश के किसानो को भ्रमित किया गया कि सम्पूर्ण कर्ज माफ़ी को सरकार बनने पर माफ़ किया जाएगा पर तीन साल में कोई कर्ज़़ माफऩही किया गया जिससे प्रदेश के किसान आहत है । गहलोत सरकार के झूठे वादों को किसान माफ़ नही करेगा,आने वाले चुनावों में मुँह तोड़ जवाब देगा इस राज्य सरकार के ताबूत में अंतिम कील ठोकने का काम किसान करेगा । प्रसून शुक्ला ने कहा की इस राज्य सरकार के दिन लद गए है,जो धोखा प्रदेश के किसानो के साथ किया है उसके गम्भीर परिणाम यह कांग्रेस सरकार भुगतने को तैयार रहे एक तरफ़ किसानो को केंद्र सरकार के द्वारा किसान सम्मान निधि से प्रोत्साहन किया जा रहा है दूसरी तरफ़ राज्य सरकार ने किसानो के साथ कर्जमाफ़ी के नाम पर केवल छलावा किया है। भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष तेजेंद्र गुर्जर ने राज्य सरकार को जमकर कोसा व कहा की प्रदेश में किसान आत्महत्या कर रहे है सरकार केवल तीन साल से अपनी सता को बचाने की जुगत में लगी है और ऐसा लगता कि सरकार को जनता से प्रत्यक्ष कोई सरोकार नही प्रदेश में किसान दु:खी पीड़ित है ।पूर्व विधायक सहाड़ा डॉ बालूराम चौधरी ने केंद्र सरकार के द्वारा दी जाने वाले किसान सम्मान निधि के साथ ही मिलने वाले वित्तीय अनुदान को बताया व इसके साथ ही सभी को जागरूक रहते हुए सरकारी योजनाओं को लाभ लेने हेतु कहा। पूर्व विधायक प्रत्याशी रूपलाल जाट ने किसानो से आवाहन किया कि चुनाव आए तब इस सरकार को वोट से अपनी ताक़त दिखाते हुए जवाब दे ।इस सभा को जिला प्रमुख बरजी देवी भील भाजपा रायपुर मंडल अध्यक्ष रघुवीर सिंह जोगरास मोखुंदा मंडल अध्यक्ष गोवर्धन गुर्जर भाजपा गंगापुर मंडल अध्यक्ष प्रकाश जाट किसान मोर्चा सहाड़ा विधानसभा प्रभारी सम्पत कुमावत ने भी सम्बोधित किया ।किसान मोर्चा मोखुदा मंडल अध्यक्ष व सरपंच बद्रीलाल जाट ने स्वागत सम्बोधन किया। समापन में प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा रामेश्वर मीणा ने सरकार को कोसते हुए ओजस्वी उद्बोधन दिया । इस कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष डॉ मीरा किराड माण्डल विधानसभा प्रभारी डॉ पुष्कर गाडय़िा लोहार पूर्व प्रधान कमलेश चौधरी भाजपा नेता नाथू लाल शर्मा जहाजपुर विधानसभा प्रभारी माँगीलाल गुर्जर जिला परिषद सदस्य पारस जीनगर रायपुर सरपंच रामेश्वर लाल छिपा ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष जयदीप सिंह राव किसान मोर्चा जिला मंत्री रामचंद्र कुमावत युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमावत किसान मोर्चा करेड़ा मंडल अध्यक्ष संजय तिवाडी रामराज मीणा मनमोहन शर्मा किशन कुमावत एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजकुमार नायक हीरालाल चतर सिंह सोलंकी हेमेंद्र सिंह लहरूलाल भील दिनेश लक्षकार एबीवीपी प्रत्याशी अवंतिका सुथार मोहन दरोग़ा शंकर सिंह रावत सज्जन सिंह राहुल गुर्जर के साथ क्षेत्र के सैंकड़ों किसानो व कार्यकर्ताओं ने केनवास व प्रपत्रों पर हस्ताक्षर किए। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता नाथू लाल शर्मा ने किया। अंत में किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीपकमल गुर्जर ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया ।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved