For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 128035713
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जिला प्रशासन द्वारा प्रतिभावान विद्यार्थियों का किया गया सम्मान,विद्यार्थियों को करियर के संबंध में मिला मार्गदर्शन |  Ajmer Breaking News: अजमेर के देहली गेट क्षेत्र में शुक्रवार देर रात उस समय तनावपूर्ण माहौल हो गया जब एक मामूली सी बात ने हिंसक रूप ले लिया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में हुई दिल दहला देने वाली घटना: डेढ़ माह के मासूम पर श्वान का हमला, हालत गंभीर |  Ajmer Breaking News: अजमेर में तंत्र मंत्र के नाम पर उत्पीड़न: महिला ने पति, जेठ और कथित साधक पर लगाए गंभीर आरोप |  Ajmer Breaking News: अजमेर में महिला से अश्लील हरकत का मामला, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज |  Ajmer Breaking News: अजमेर: पंचायत ओर निकाय चुनाव जल्द कराने की मांग को लेकर शनिवार को अजमेर शहर जिला कांग्रेस का जिला कलेक्ट्रेट पर जोरदार विरोध प्रदर्शन |  Ajmer Breaking News: लोक जन शक्ति पार्टी के अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान शनिवार को अपने परिवार के साथ हजरत ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह पहुंचे। |  Ajmer Breaking News: जल संचय जन भागीदारी 2.0 अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित |  Ajmer Breaking News: व्यवसाय महज आर्थिक इकाई नहीं बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व है पर्यावरण संतुलन, सामाजिक समावेशन एवं पारदर्शी गवर्नेन्स आज की आवश्यकता |  Ajmer Breaking News: विश्व विरासत सप्ताह के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित,बच्चों को फ्री हेरिटेज राइड और हेरिटेज वॉक का आयोजन | 

अजमेर न्यूज़: ग्रामीण ओलंपिक खेल 2021-22 के लिए जिले स्तर पर 5200 टीमें हुई तैयार

Post Views 31

August 23, 2022

गांवों की खेल प्रतिभाओं को खेलों का कराया जा रहा है पूर्वाभ्यास 

ग्राम स्तर पर खेल प्रतिभाओं को खोज कर आगे लाने के लिए राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों का आयोजन होने जा रहा है। इसके लिए अजमेर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 5200 टीमें तैयार हो गई हैं जिनका विभिन्न खेलों के लिए पूर्वाभ्यास भी शुरू हो चुका है।जिला कलेक्टर अंशदीप ने बताया कि मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के अनुरूप राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल 2021-22 का आयोजन हो रहा है। इनका उद्देश्य ग्राम स्तर पर खेल प्रतिभाओं की खोज करना है। इसमें कबड्डी, बालक वर्ग शूटिंग वॉलीबोल, टेनिस बॉल क्रिकेट, बालिका वर्ग खो-खो, वॉलीबॉल तथा हॉकी के खेल होंगे। इन खेलों के लिए जिले में विभिन्न स्थानों पर पूर्वाभ्यास आरंभ किया जा चुका है। साथ ही प्रशासन द्वारा आवश्यक खेल सामग्री भी उपलब्ध करा ली गई है।

उन्होंने बताया कि इनके आयोजन के लिए ग्राम, ब्लॉक एवं जिला स्तर पर समितियों का गठन किया गया है। ग्राम पंचायत स्तरीय समिति के संयोजक स्थानीय सरपंच तथा सदस्य राजकीय विद्यालय के प्रधानाचार्य, ग्राम सचिव, पटवारी एवं शारीरिक शिक्षक हैं। इसी प्रकार ब्लॉक स्तरीय समिति के संयोजक संबंधित उपखंड अधिकारी तथा सदस्य स्थानीय प्रधान, ब्लॉक विकास अधिकारी, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, शारीरिक शिक्षक तथा चिकित्सा विभाग एवं जिला खेल अधिकारी के प्रतिनिधि हैं।उन्होंने बताया कि खेल प्रतियोगिताएं ग्राम पंचायत स्तर पर 29 अगस्त को, ब्लॉक स्तर पर 12 सितंबर को, जिला स्तर पर 22 सितंबर को तथा राज्य स्तर पर 2 अक्टूबर से आरंभ होगी। खेल गतिविधियों के साथ-साथ जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved