Post Views 11
August 23, 2022
प्रदेश भर में तेजी से पैर पसार रहे लंपी वायरस से ग्रसित गौ माताओं की मौत का सिलसिला लगातार जारी है। ऐसे में इस बीमारी से अछूती रही गौ माताओं को बचाने के लिए कई समाजसेवी संस्थाएं आगे आ रही हैं। इन्हीं के बीच अजयमेरु लेडीस सोशल सोसायटी की सदस्यायों ने मंगलवार को बछ बारस के मौके पर गाय बछड़ों की पूजा ना करके उनके स्थान पर गौशाला में जाकर वहां मौजूद स्वस्थ गायों को बीमारी से बचाने हेतु औषधि युक्त सामग्री से तैयार लड्डू बनाकर खिलाएं। अजयमेरू लेडीस सोशल सोसायटी के सदस्यायों ने बताया कि इस वक्त लंपी वायरस गायों की मौत का कारण बना हुआ है। सरकार इसे काबू करने में नाकाम रही है लेकिन यदि समय रहते इस बीमारी से ग्रसित होने वाली गायों को आयुर्वेदिक औषधि युक्त दवा और उस से निर्मित चारा बाटा व दवाइयों का छिड़काव बाड़ों में कर दिया जाए तो काफी हद तक बचाव किया जा सकता है। इसी को लेकर आज लोहागल रोड स्थित पुष्कर आदि गौशाला में औषधि युक्त लड्डू बनाकर गौ माताओं को खिलाये गए और उनके लिए भगवान से प्रार्थना की गई कि गौ माताओं को जल्दी स्वस्थ करें। पुष्कर आदि गौशाला के व्यवस्थापक राजेश पाराशर ने बताया कि इस वक्त सबसे ज्यादा जरूरत स्वस्थ गायों की देखभाल की है। उन्हें बीमारी से बचाने के लिए पहले ही गॉट पॉक्स का इंजेक्शन लगाया जाना आवश्यक है। साथ ही गायों के बाड़ों में फिटकरी व अन्य औषधि युक्त छिड़काव करने के साथ ही आयुर्वेदिक औषधियों से युक्त चारा खिला कर उन्हें स्वस्थ रखा जा सकता है। जिसमें समाजसेवी संस्थाओं को आगे आकर गायों की सेवा करनी चाहिए।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved