Post Views 11
August 21, 2022
राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ ब्यावर का एक दिवसीय वार्षिक अधिवेशन राजकीय सनातन धर्म उच्च माध्यमिक विद्यालय ब्यावर में कांग्रेस नेता पारस जैन के मुख्य अतिथि व विमल चौहान स्काऊट सहायक स्टेट चीफ कमिश्नर के अध्यक्षता तथा सोहन मेवाड़ा नि. ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विशिष्ट अतिथि भगवान सहाय झरोटिया प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर, राजेंद्र प्रजापति पूर्व प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर, हेमलता चौहान प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर (गाइड) आदि के सानिध्य में संपन्न हुआ।स्काऊट सचिव बाबूद्दिन काठात ने बताया कि एक दिवसीय वार्षिक अधिवेशन में वर्ष भर का आय-व्यय प्रस्तुत किया गया एवं अनुमोदन करवाया गया एवं आने वाले वर्ष की गतिविधिया, तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर व जांच शिविर राज्य पुरस्कार प्रशिक्षण शिविर आदि शिविर कराने की योजना बनाई गई। मुख्य अतिथि पंच ने अपने संबोधन में पुरानी यादों को याद करते हुए कहा कि स्काउटिंग गाइडिंग एक सेवा भावना को लेकर चलने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था है। प्रत्येक विद्यालय में इस गतिविधि का संचालन करने का आह्वान किया। अध्यक्षीय उद्बोधन में विमल चौहान ने पाली रोहट में जनवरी माह में हो रही अंतरराष्ट्रीय जंबूरी का जिक्र करते हुए बताया कि इस जंबूरी में ब्यावर से 4 ट्रूप सम्मिलित होंगे, स्काउटिंग गाइडिंग में पिछले वर्षों की भांति शिक्षक भर्ती एवं शैक्षणिक प्रवेश में स्काउटिंग गाइडिंग के प्रमाण पत्रों के अंकों के लिए मुख्यमंत्री के पास पत्र भिजवाया जाएगा। स्थानीय संघ का एक भवन इसी वर्ष ब्यावर शहर में बनवाने का पूरा प्रयास जारी है। अधिवेशन को मेवाड़ा, प्रधानाचार्य दिनेश कुमार व झरोटिया आदि ने भी संबोधित किया। इस अधिवेशन में प्रधानाचार्य सुनील कुमार व्यास रजनी बाला सुमन बाला सैनी प्रकाश प्रजापति उपप्रधान स्काउट गाइड गीता सोलंकी उप प्रधान राजेश्वरी यादव सहित कई संस्था प्रधान उपस्थित हुए।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved