Post Views 161
August 21, 2022
श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति द्वारा संचालित श्री वर्द्धमान कन्या पी.जी. महाविद्यालय में एन. एस. एस. के तत्वावधान में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. आर. सी. लोढ़ा के निर्देशन में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के जन्म दिवस को ‘‘सद्भावना दिवस’’ के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर स्वयंसेविकाओं को ‘‘सद्भावना दिवस प्रतिज्ञा’’ महाविद्यालय अकादमिक प्रभारी डॉ. नीलम लोढ़ा द्वारा दिलाते हुए छात्राओं को जाति, सम्प्रदाय, भेद, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने की प्रतिज्ञा दिलवाई गई। इसी के साथ छात्रा संघ चुनाव 2022-23 में मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. नीलम लोढ़ा ने बताया कि आज मतदाता सूची पर आपत्ति प्राप्त कर अंतिम मतदाता सूचियो का प्रकाशन नोटिस बोर्ड पर किया गया। जिसमें 21 गु्रपों के 665 मतदाता चुनाव प्रक्रिया में भाग लेंगे ।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved