Post Views 11
August 21, 2022
इस मौके पर राजकीय पटेल उच्च माध्यमिक विद्यालय में पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नि. ब्लॉक अध्यक्ष सोहन मेवाड़ा के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व पीसीसी सचिव पारस पंच, मनोज चौहान, सभापति गोविंद पंडित, कल्पना भटनागर सहित उपस्थित सभी कांग्रेसजनों ने स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किए। इस दौरान उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी अमर रहे के नारे लगाए. राजीव गांधी की जयंती पर मुख्यातिथि पारस पंच ने कहा कि स्व राजीव गांधी भारत में सूचना क्रान्ति के जनक माने जाते हैं। देश के कम्प्यूटराइजेशन और टेलीकम्युनिकेशन क्रान्ति का श्रेय उन्हें ही जाता है। स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं में महिलाओं को 33त्न रिजर्वेशन दिलवाने का काम उन्होंने ही किया है। इस दौरान उपस्थित सभी वक्ताओं ने स्वर्गीय राजीव गांधी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि, राजीव गांधी वर्तमान भारत के संचार क्रांति का जन्मदाता थे। राजीव गांधी युवाओं और महिलाओं के सच्चे शुभचिंतक भी थे। जिन्होंने 18 साल में मताधिकार और रोजगार संबंधी कई योजनाएं बनाई।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved