For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 126834144
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पुष्कर घाटी,अजमेर में अनियंत्रित होकर बस खाई में गिरने की दुखद सूचना |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष देवनानी के आदेश बेअसर—अजमेर में खुलेआम मटन-चिकन बिक्री, सूचना केंद्र चौराहे पर जाम से लोग परेशान |  Ajmer Breaking News: अजमेर से पीसांगन मायरा भरने जा रही सवारियों से भरी बस पुष्कर घाटी से खाई में गिरी, एक महिला की मौत  |  Ajmer Breaking News: राजस्थान सर्व ब्राह्मण महासभा अजमेर के द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव के दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत आज रविवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अक्षय तृतीया पर आस्था का सैलाब: 500 साल पुरानी परंपराओं से गूंजा पुष्कर,बद्रीनाथ से जुड़ा पुष्कर: अक्षय तृतीया पर दिखी अद्भुत श्रद्धा |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में अक्षय तृतीया के अबूझ सावे पर राजपूत समाज के जयमल कोट में रविवार को सामाजिक समरसता और परंपरा का अनूठा संगम देखने को मिला। |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर थाना पुलिस की तत्परता से 7-8 साल का  बच्चे को सुरक्षित  परिजनों को किया सुपुर्द , |  Ajmer Breaking News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कोलकाता के श्याम मंदिर और दक्षिणेश्वर काली मंदिर में पूजा, सोनार बांग्ला का जताया विश्वास |  Ajmer Breaking News: अक्षय तृतीया पर बाल विवाहों की रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित | 

अजमेर न्यूज़: लम्पी रोग से गौवंश व अन्य जानवरो की हालत दयनीय

Post Views 11

August 21, 2022

किसान मोर्चा नेता प्रसून शुक्ला ने गौशालाओ का निरीक्षण किया

कोरोना और मंकीपॉक्स के बाद अब राजस्थान में लम्पी ने कोहराम मचा रखा है। इसी को देखते हुए भाजपा के प्रदेश किसान मोर्चा के कार्यकारिणी सदस्य प्रसून शुक्ला ने आज विशेष कार्यक्रम के तहत कई गौशालाओं को देखा तो पाया कि जहां जानवरों की हालात बहुत ही बदतर है। श्री शुक्ला ने तत्काल अपने कर्मचारियों से उन पर छिडकने वाली दवा और लम्पी से उनके पैरों व मुंह में से निकल रहे पानी, नाक से सेड़ा बाहर निकलने वाली आदि कई बिमारियों का इलाज अपने सामने ही करवाया। श्री शुक्ला ने बताया कि पशुओं को निशाना बनाने वाले इस खतरनाक वायरस के संक्रमण को देखते हुए प्रदेश सरकार अभी तक हाथ पर हाथ धरे बैठी है। गोपालन मंत्री अपनी यात्राओं और केवल धन कमाने वाले विभागों (माईन्सों) पर ही विशेष ध्यान दे रहे हैं। प्रदेश में गौवंश इस संक्रमण से खत्म होता जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री को अपने गुजरात यात्रा से ही फुरसत नहीं है। कुल मिलाकर हालत इतने बदत्तर है। आने वाले समय में इस संक्रमण रोग को यहीं नहीं रोका गया तो आने वाले समय में यह महामारी का रुप धारण कर आम आदमियों में ना फैल जाये जिसे रोक पाना भी बहुत मुश्किल होगा। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य प्रसून शुक्ला ने बताया कि प्रदेश का आम किसान इस बीमारी को बेहद चितिंत है। अधिकांश बीमारी यह गायों में ही है। जिनसे ना तो खाया जा रहा है और ना ही पानी पिया जा रहा है। निकटवर्ती गांव गोला में स्थित गौशाला में उपस्थित बबलू गूर्जर ने बताया कि इस बीमारी से ग्रसित जानवरों के शरीर पर सैकड़ों की संख्या में गांठे उभर आती है, साथ ही तेज बुखार, मुँह से पानी टपकना शुरु हो जाता है, इससे पशुओं को बहुत ज्यादा कमजोरी महसूस होती है। उसे चारा खाने और पानी पीने में भी परेशानी होती है। वहीं उपस्थित शंभु गुर्जर ने बताया कि यह संक्रामक बिमारी है जो मच्छर, मक्खी और जूं आदि के काटने या सीधा सम्पर्क में आने से फैलती है। कम प्रतिरोधक क्षमता वाली गाये शीघ्र ही इस वायरस की शिकार हो जाती है। बाद में यह रोक दूसरे पशुओं मे फैल जाता है। प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य श्री शुक्ला ने बताया कि वह शीघ्र ही किसान मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष हरिराम रणवां को पत्र लिखकर प्रदेश में फैल रही उक्त बिमारी से अवगत करवाया जायेगा। और प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भी पत्र लिखकर अजमेर जिले में फैल रहे इस संक्रामक रोग को बचाने के लिए विशेष टीमें गठित कर प्रर्याप्त मात्रा में वैक्सीनेशन करवाया जाये। वर्तमान में तो ऊंट के मुँह  में जीरा जितना कार्य हो रहा है।श्री शुक्ला के साथ भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के डॉ. मुकेश जांगिड, शैलेष, भंवरसिंह राठौड़, शंभुसिंह गुर्जर, बब्लु गुर्जर, मोहन राजपुरोहित सहित कई सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved