Post Views 11
August 20, 2022
लोक देवता गोगामेडी विकास समिति के द्वारा शनिवार को गोगा नवमी के अवसर पर दौलत बाग स्थित गोगा मेडी मंदिर पर विशाल मेले का आयोजन हुआ। विभिन्न बस्तीयों से 2 साल बाद गोगाजी की अट्ठारह गोगा छड़िया लेकर विभिन्न दल गांधी भवन पहुंचे। जहां से बैंड बाजा और ढोल नगाड़ों के साथ शोभा यात्रा के रूप में छड़ियों की शोभायात्रा नगर निगम, चूड़ी बाजार, नया बाजार, आगरा गेट, फव्वारा चौराहा होते हुए दौलत बाग स्थित गोगामेडी मंदिर पहुंची। जहां विशाल मेला भरा। लोक देवता गोगा मेडी विकास समिति के आचार्य रामस्वरूप पवार ने बताया कि 2 साल कोरोना के चलते गोगा निशान छड़ी चौकी शोभायात्रा व मेले का आयोजन नहीं हो सका लेकिन इस बार भव्य रुप से निशान शोभायात्रा और मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें हजारों लोग शामिल हो रहे हैं उन्होंने बताया कि मेले में जिले के बाहर से आए भजन गायक, मंडलिया, डमरू बाज, उस्ताद, खलीफा, संत महंत और राजनेता शिरकत कर रहे हैं। समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि महापौर बृजलता हाड़ा, सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष किशनलाल जेदिया ने किया। वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर विधायक वासुदेव देवनानी, विधायक अनिता भदेल, उपमहापौर नीरज जैन, पूर्व विधायक डॉ श्रीगोपाल बाहेती, पूर्व विधायक राजकुमार जयपाल, कांग्रेसी नेता हेमंत भाटी सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved