For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169760327
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। |  Ajmer Breaking News: राजगढ़ धाम पर धूमधाम से भरा लख्खी छठ मेला,छठ मेले पर श्रद्धालुओ ने लिया नशा मुक्ति संकल्प, |  Ajmer Breaking News: एचएमटी  मैनेजमेंट पर भड़के रिटायर्ड कर्मचारी, 80 से अधिक सीनियर सिटीजन्स का वेतन और बोनस बकाया, पैसे मांगने पर झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने का आरोप।   |  Ajmer Breaking News: अजमेर में साइबर ठगी का शिकार हुआ व्यक्ति, ₹1.42 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज ​ |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर में दो दुकानों के ताले तोड़कर नगदी और सामान चोरी, पुलिस ने शुरू की चोरों की तलाश |  Ajmer Breaking News: अजमेर: राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन |  Ajmer Breaking News: अजमेर में Blinkit राइडर्स ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा मांग-पत्र, कर्मचारियों ने अधिकारों और सुरक्षा की उठाई मांग |  Ajmer Breaking News: अजमेर संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के इमरजेंसी गेट पर हुआ बड़ा हादसा, प्लाईवुड की सीलिंग गिरने से युवक घायल। |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम विवाद: विशेष साधारण सभा न बुलाने पर कांग्रेस पार्षदों की कोर्ट जाने की चेतावनी, 20 तारीख को गढ़वाल पैलेस में जलाएंगे अपना अलग रावण   | 

अजमेर न्यूज़: अनुसूचित जाति जनजाति अधिकार मंच ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Post Views 61

August 16, 2022

जालौर में हेड मास्टर की मटकी से पानी पीने पर छात्र की बेरहमी से पिटाई कर हत्या के आरोपी को फांसी दिए जाने की मांग

मंगलवार को अनुसूचित जाति जनजाति अधिकार मंच के प्रदेश अध्यक्ष छीतर मल टेपण व जिला अध्यक्ष राजेंद्र कुमार चांवरिया के नेतृत्व में मंच के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर जालौर में दलित छात्र इंद्र कुमार मेघवाल की हत्या के दोषी हेडमास्टर को सरेआम फांसी पर लटकाए जाने की मांग की गई। प्रदेश अध्यक्ष छीतर मल टेपण  ने बताया कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर जंहा देश अमृत महोत्सव मना रहा है वही आज भी गांव में छुआछूत और दकियानूसी के चलते अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग पर अत्याचार हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला जालौर में 9 वर्षीय छात्र इंद्र कुमार मेघवाल के साथ घटा । जहां हेड मास्टर की मटकी से गलती से पानी पीने पर निजी स्कूल के हेड मास्टर ने छात्र को इतनी बेरहमी से पीटा कि उसकी दौराने इलाज मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हेड मास्टर की पिटाई से छात्र की मृत्यु हो जाने की घटना से प्रदेश के प्रत्येक वर्ग को पीड़ा पहुंची है। ऐसा जघन्य अपराध करने वाले दोषी हेडमास्टर के विरुद्ध सरकार सख्त से सख्त और जल्द से जल्द कार्रवाई करें और उसे सरेआम फांसी पर लटकाए। साथ ही परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी और 50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved