For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 125359194
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जय अम्बे सेवा समिति वृद्धाश्रम (सेवाधाम) में असहाय महिलाओं को राशन सामग्री वितरित,हर माह के द्वित्तीय रविवार को गरीब असहाय महिलाओं को राशन सामग्री वितरित की जाती है l |  Ajmer Breaking News: होटल सम्राट की बार में बिल को लेकर मारपीट,पुलिस ने 9 लोगों को किया डिटेन  |  Ajmer Breaking News: 12 अप्रैल 2026 रविवार को गंज स्थित जनकपुरी में लगा निशुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर, एक ही छत के नीचे  स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स ने दी निशुल्क चिकित्सा सेवाएं |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला रविवार को दरगाह थाना पहुंचे, जहां दरगाह थाना पुलिस द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। |  Ajmer Breaking News: 16 अप्रैल से, संसद में 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' से जुड़ी एक ऐतिहासिक चर्चा होने वाली है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर के जनाना अस्पताल के एक रेजिडेंट डॉक्टर पर 16 साल की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म ,जानकार ईमित्र संचालक को बताया तो उसने भी उसका फ़ायदा उठाया रेप व मारपीट की |  Ajmer Breaking News: सूचना केंद्र के खुले रंगमंच पर व्यंग्य और हास्य से भरपूर प्रस्तुति, गज, फुट, इंच के मंचन ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध,युवाओं ने दिखाई दमदार अभिनय प्रतिभा |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर ने ग्राम पंचायत थल में लगाई रात्रि चौपाल,ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश |  Ajmer Breaking News: स्वरांजलि 2026 संगीत जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है- देवनानी |  Ajmer Breaking News: महात्मा ज्योतिबा फुले सामाजिक समरसता और शिक्षा के ध्वजवाहक-  देवनानी विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी ज्योतिबा फुले जयंती की शुभकामनाएं | 

अजमेर न्यूज़: दरगाह के बाहर मदरसों के बच्चों ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर गाए देशभक्ति के तराने

Post Views 11

August 14, 2022

सेवा ही कर्म जन सेवा समिति के अध्यक्ष हरीश गिद्वानी ने साढ़े सात सौ झंडों का किया वितरण तो वही सकल अग्रवाल समाज ने निकाली तिरंगा रैली

आजादी की 75 भी स्वतंत्रता की मनाई जा रही वर्षगांठ और उस पर मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान के तहत जहां तिरंगा रैलियों के आयोजन हो रहे हैं तो वही बड़ी संख्या में विभिन्न स्वयंसेवी समाजसेवी संस्थाएं तिरंगे झंडे का वितरण भी कर रही हैं इसी कड़ी में रविवार को सूफी संत ख्वाजा गरीब नवाज की बारगाह के सामने दरगाह बाजार में ऊंटडा स्थित मदरसे में पढऩे वाले बच्चों और शहर के गणमान्य नागरिकों ने अपने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के तराने गाये और भारत माता की जय वंदे मातरम और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाकर दरगाह बाजार को देश भक्ति के रंग में रंग दिया। इस मौके पर तिरंगा रैली और तिरंगा वितरण के इस आयोजन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव रामपाल जाट और अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर भावना गर्ग मौजूद नहीं जिन्होंने बच्चों की हौसला अफजाई करते हुए सभी को 75 में स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं प्रदान की। इस मौके पर दरगाह के निजाम गेट से धान मंडी तक तिरंगा रैली निकाली गई।  कार्यक्रम के संयोजक नवाब हिदायतउल्ला ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर वर्ष दरगाह के मुख्य द्वार से तिरंगा रैली निकाली जाती है ओर रैली में शामिल  सभी को  नि:शुल्क तिरंगे दिए जाते हैं। रैली के दौरान सभी को तिरंगे वितरित कर अपील की गई कि 13 से 15 अगस्त तक अगर तिरंगा अभियान के तहत देश का प्रत्येक नागरिक अपने घर के ऊपर तिरंगा झंडा पर आकर अपने आपको गौरवान्वित महसूस करें। इसी तरह आजादी के अमृत महोत्सव पर अपना योगदान देते हुए सेवा ही कर्म जन सेवा समिति के अध्यक्ष समाजसेवी हरीश गिद्वानी पैन वाले के द्वारा पिछले 3 दिन से तिरंगा झंडो का वितरण किया जा रहा है गिद्वानी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आह्वान पर हर घर तिरंगा फहराए इस अभियान को लेकर उनकी ओर से लगभग 7:30 तिरंगे झंडे का वितरण किया गया है और अब भी किया जा रहा है प्रत्येक भारतीय को अपने घर पर तिरंगा लहरा कर आजादी में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले शहीदों को याद करते हुए नमन करना चाहिए और आज वह आजाद भारत में रह रहा है इस बात को लेकर गौरान्वित महसूस करना चाहिए।इसी प्रकार रविवार सुबह सकल अग्रवाल समाज की ओर से तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। यूं तो अजमेर में अग्रवाल समाज के अनेक धड़े और संस्थाएं हैं। सभी धड़े और संस्थाएं अपने अपने स्तर पर सामाजिक कार्य करती हैं, लेकिन आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर 14 अगस्त को सकल अग्रवाल समाज की ओर से रैली निकाल कर  समाज ने अपने देश प्रेम के जज़्बे को प्रदर्शित किया। रैली सोनीजी की नसियां से शुरू हो कर नया बाजार, चूड़ी बाजार होते हुए गांधी भवन पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। रैली की खासियत यह रही कि इसमें विभिन्न धड़ों और संस्थाओं से जुड़े प्रतिनिधियों व समाज जे महिला पुरुषों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।  रैली जब नया बाजार चौपड़ पर पहुंची तो पूरा चौराहा अग्रवाल समाज बंधुओं से खचाखच भर गया।  रैली को सफल बनाने में डॉ. विष्णु चौधरी,अशोक पंसारी, गिरधारी लाल मंगल, शैलेंद्र अग्रवाल, प्रदीप बंसल, संदीप बंसल, महेंद्र मित्तल, प्रवीण अग्रवाल, मनीष गोयल, गिरिराज अग्रवाल, विष्णु मंगल आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा। तिरंगा रैली के बहाने अजमेर के अग्रवाल समाज को एकजुट होने का अवसर मिला है। रैली की समाप्ति पर विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों का मानना रहा कि समाज में ऐसी एकता स्थाई तौर पर बनी रहनी चाहिए। इसी तरह नगर निगम की ओर से लगाई जाने वाली स्ट्रीट लाइट्स के ठेकेदार चंद्र नावानी ओर उनके स्टाफ की ओर से रविवार सुबह तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। नगर निगम से रैली का शुभारंभ हुआ जो हाथी भाटा पावर हाउस होते हुए आसपास के मार्ग में से पुणे नगर निगम पहुंची रैली में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शहर वासियों ने रैली का स्वागत किया स्ट्रीट लाइट कर्मचारियों में तिरंगा रैली के दौरान देशभक्ति का जज्बा देखते ही बन रहा था उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को भी इसी जोश खरोश के साथ इसी तरह तिरंगा वाहन रैली निकाली जाएगी।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved