Post Views 11
August 14, 2022
खत्री सभा अजमेर का शताब्दी वर्ष समारोह 15 अगस्त को फॉय सागर रोड स्थित समाज के काली माता मंदिर प्रांगण में मनाया जाएगा। इस सबन्ध में रविवार 14 अगस्त को आयोजित प्रेस वार्ता में समाज के अध्यक्ष अजय मेहरा तथा सचिव कुशलवर्धन टंडन ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि यूँ तो अजमेर खत्री सभा को 2021 में ही 100 वर्ष पूर्ण हो गए थे लेकिन कोरोना के कारण पिछले साल शताब्दी समारोह का आयोजन नहीं हो सका, अतः इस वर्ष 101वें वर्ष को शताब्दी वर्ष के रूप मनाते हुए अनेक कार्यक्रम कराये जा रहे हैं। इसके तहत 14 अगस्त को मंदिर प्रांगण में सुंदरकांड का पाठ कराया गया जिसमें समाज बंधुओं ने भाग लेकर भक्ति रस का आनंद लिया। उनके मुताबिक सोमवार 15 अगस्त को मुख्य कार्यक्रम शाम 4 बजे से मंदिर से ही सटे समाज के मैदान में आयोजित किया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि आई.जी. स्टाम्प शरद मेहरा होंगे, जबकि वरिष्ठ नागरिक कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष व एडवोकेट राजेश टंडन विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। समारोह में समाज के बच्चे,महिला-पुरुष आदि सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में खत्री सभा अजमेर के उपाध्यक्ष योगेंद्र मेहरा, उपसचिव संजीव कुमार टंडन, कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट राजेश खन्ना आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved