For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 125359451
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जय अम्बे सेवा समिति वृद्धाश्रम (सेवाधाम) में असहाय महिलाओं को राशन सामग्री वितरित,हर माह के द्वित्तीय रविवार को गरीब असहाय महिलाओं को राशन सामग्री वितरित की जाती है l |  Ajmer Breaking News: होटल सम्राट की बार में बिल को लेकर मारपीट,पुलिस ने 9 लोगों को किया डिटेन  |  Ajmer Breaking News: 12 अप्रैल 2026 रविवार को गंज स्थित जनकपुरी में लगा निशुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर, एक ही छत के नीचे  स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स ने दी निशुल्क चिकित्सा सेवाएं |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला रविवार को दरगाह थाना पहुंचे, जहां दरगाह थाना पुलिस द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। |  Ajmer Breaking News: 16 अप्रैल से, संसद में 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' से जुड़ी एक ऐतिहासिक चर्चा होने वाली है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर के जनाना अस्पताल के एक रेजिडेंट डॉक्टर पर 16 साल की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म ,जानकार ईमित्र संचालक को बताया तो उसने भी उसका फ़ायदा उठाया रेप व मारपीट की |  Ajmer Breaking News: सूचना केंद्र के खुले रंगमंच पर व्यंग्य और हास्य से भरपूर प्रस्तुति, गज, फुट, इंच के मंचन ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध,युवाओं ने दिखाई दमदार अभिनय प्रतिभा |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर ने ग्राम पंचायत थल में लगाई रात्रि चौपाल,ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश |  Ajmer Breaking News: स्वरांजलि 2026 संगीत जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है- देवनानी |  Ajmer Breaking News: महात्मा ज्योतिबा फुले सामाजिक समरसता और शिक्षा के ध्वजवाहक-  देवनानी विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी ज्योतिबा फुले जयंती की शुभकामनाएं | 

अजमेर न्यूज़: आजादी के अमृत महोत्सव पर नगर निगम द्वारा सभी सरकारी इमारतों पर की गई तिरंगी सजावट

Post Views 11

August 14, 2022

आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर तिरंगा थीम पर की गई रोशनी और सजावट 

देशभर में मनाये जा रहे आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव और 75 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह से पूर्व नगर निगम द्वारा शहर भर की समस्त सरकारी व ऐतिहासिक इमारतों पर तिरंगे रंग की रोशनी से सजावट की गई है। इसी कड़ी में अजमेर नगर निगम की इमारत, गांधी भवन, क्लॉक टावर, कलेक्ट्रेट, शहीद स्मारक, अग्रसेन सर्किल, नेहरू सर्किल, महावीर सर्किल, राजा साइकिल चौराहा, शास्त्री पार्क, इंदिरा गांधी स्मारक, पंडित दीनदयाल पार्क, अंबे माता मंदिर सर्किल, शिवाजी पार्क, परशुराम सर्किल, आनासागर लिंक रोड पर आकर्षक रंगीन रोशनी की सजावट देखने के लिए शहरवासी उमड़ रहे हैं। यह सजावट 15 अगस्त तक लगातार रहेगी । वहीं कई लोग इस रंगीन सजावट व रोशनी की तस्वीरें खींचकर सोशल मीडिया पर अपलोड करते दिख रहे हैं। सभी इमारतों पर तीन रंगों की रोशनी को महत्व दिया गया है। सबसे ऊपर केसरिया बीच में सफेद और नीचे हरे रंग की लाइटिंग बेहद आकर्षक लग रही है। उपमहापौर नीरज जैन ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव में नगर निगम भी अपनी ओर से भागीदारी निभाते हुए जहां 30,000 तिरंगे झंडे का वितरण कर चुका है तो वही 15 अगस्त के मौके पर 25 हजार लड्डुओं का निर्माण कराकर उनका वितरण करने जा रहा है। साथ ही आजादी के इस महापर्व पर नगर निगम के अंतर्गत आने वाली तमाम भवनों और इमारतों को रंगीन रोशनी से सजाया गया है जो शहर वासियों के आकर्षण का केंद्र रहेंगी।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved