Post Views 21
August 14, 2022
14 अगस्त 2022 को सतगुरु माता सुदीक्षा सविंदर हरदेव जी महाराज की प्रेरणा व आशीर्वाद से संत निरंकारी मिशन के द्वारा आज के दिन वननेस वन ए ग्रीन इनिशिएटिव निरंकारी मिशन के कार्यक्रम के तहत पूरे भारत मे संत निरंकारी मिशन के सेवादार बहनों व भाइयों ने पौधे लगाये। इसी कार्यक्रम के तहत अजमेर के सेवादारों ने भी रविवार सुबह 7 से 11 बजे तक मदार नाका झूलेलाल मंदिर के पास सामुदायिक उद्यान में लगभग 100 पौधे लगाकर उन्हें गोद लिया साथ ही आस पास के उद्यान में भी पौधे लगाये गये। संत निरंकारी मंडल ब्रांच अजमेर के ज़ोनल इंचार्ज महात्मा धमन दास निरंकारी द्वारा किशनगढ़ ,ब्यावर ,केकड़ी , विजयनगर ,मारवाड़ , राजसमंद ,बाली ,फालना ,सभी ब्रांचों में पौधरोपण का कार्यक्रम रखा गया ,इस अवसर पर पार्षद सुनील धानका , विनोद आसनानी ,पुष्पा साधवानी व आसपास के सेवाभावी लोग मौजूद रहे। ज़ोनल इंचार्ज महात्मा धमन दास ने सभी को सुभाशीर्वाद देकर पर्यावरण को हरा भरा व स्वचछ रखने की सीख दी।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved