Post Views 11
August 14, 2022
पुलिस लाइन निवासी परिवादिया मंजू देवी सोनी ने सिविल लाइंस थाने पर एक रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें बताया गया कि वह 12 अगस्त को अजमेर से डेगाना जाने के लिए रोडवेज बस स्टैंड पहुंची थी जब वह बस स्टैंड पर खड़ी थी तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके गले पर झपट्टा मार कर 13 ग्राम वजनी सोने की चेन तोड़ ली और फरार हो गया। सिविल लाइंस थाने के एएसआई हरी मोहम्मद ने बताया कि परिवादी मंजू देवी सोनी की रिपोर्ट पर मुकदमा नंबर 348/22 दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। बस स्टैंड पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। जल्दी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved