Post Views 11
August 14, 2022
शहीद भगत सिंह नौजवान सभा द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मनाए जा रहे तीन दिवसीय देशभक्ति पूर्ण कार्यक्रमों के आयोजन के बीच दूसरे दिन रविवार को अग्रवाल स्कूल प्रांगण में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ पुलिस महानिदेशक रूपिंदर सिंह और पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट के आतिथ्य में भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिसके बाद शहीद भगत सिंह नौजवान सभा से जुड़े युवाओं ने अपने रक्त का दान कर पीड़ित मानव की सेवार्थ संकल्प लिया। इस मौके पर आईजी रूपेंद्र सिंह ने कहा कि शहीद भगत सिंह नौजवान सभा द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव पर रक्तदान शिविर का आयोजन सचमुच में सच्ची देशभक्ति को प्रदर्शित करता है क्योंकि आज के समय में सबसे ज्यादा आवश्यकता पीड़ित मानव को रक्त की होती है। जिसकी आपूर्ति करने के लिए युवाओं का जोश देखते ही बनता है। उन्होंने कहा कि उन्हें बताया गया कि शिविर में 1000 यूनिट रक्त एकत्रित करना था लेकिन पंद्रह सौ लोगों ने तो पंजीयन करा लिया है और अभी भी चार पांच सौ लोग प्रतीक्षा सूची में है। युवाओं के जज्बे को देखते हुए वह खुद अपने आप को नहीं रोक सके और उन्होंने भी अपने रक्त का दान किया। उन्होंने सभी आयोजकों को अपनी ओर से आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव की शुभकामनाओं के साथ सफल आयोजन के लिए बधाई दी।। शहीद भगत सिंह नौजवान सभा के सदस्य विजय तत्ववेदी ने बताया कि हर साल नौजवान सभा द्वारा 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति पूर्ण कार्यक्रमों के आयोजन की जाते हैं। जिसके तहत बाइक रैली निकाली जाती है व सभी को हेलमेट वितरित किए जाते हैं। इस बार अमृत महोत्सव के अवसर पर तीन दिवसीय आयोजन किए गए हैं। जिसके तहत शनिवार को आनासागर नई चौपाटी पर 25 फ़ीट ऊंचा भारत माता के कटआउट का अनावरण किया गया तो वही आ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित कर प्रदेशभर के विभिन्न अस्पतालों के लिए 1100 यूनिट रक्त एकत्रित किया जा रहा है। इस रक्तदान शिविर में जनाना अस्पताल, जेएलएन अस्पताल सहित विद्यापति ब्लड बैंक का सहयोग प्राप्त हो रहा है। तीन दिवसीय आयोजनों की कड़ी में 14 अगस्त की शाम आनासागर नई चौपाटी पर जेल के आशाएं बैंड द्वारा देशभक्ति पूर्ण स्वर लहरियों की प्रस्तुति के साथ देशभक्ति गीतों का आयोजन होगा। वही 15 अगस्त की शाम भारत माता की महाआरती के साथ तीन दिवसीय आयोजन का समापन होगा। रक्तदान शिविर में युवाओं का हौसला बढ़ाने के लिए पुलिस महानिदेशक रूपेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान, उप पुलिस अधीक्षक प्रियंका चतुर्वेदी, सहित पुलिस के कई अधिकारी और जवान मौजूद रहे। अपने रक्त का दान करने वाले सभी रक्त दाताओं को शहीद भगत सिंह नौजवान सभा की ओर से प्रशस्ति पत्र, तिरंगा झंडा और हेलमेट प्रदान किया गया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved