For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 125359723
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जय अम्बे सेवा समिति वृद्धाश्रम (सेवाधाम) में असहाय महिलाओं को राशन सामग्री वितरित,हर माह के द्वित्तीय रविवार को गरीब असहाय महिलाओं को राशन सामग्री वितरित की जाती है l |  Ajmer Breaking News: होटल सम्राट की बार में बिल को लेकर मारपीट,पुलिस ने 9 लोगों को किया डिटेन  |  Ajmer Breaking News: 12 अप्रैल 2026 रविवार को गंज स्थित जनकपुरी में लगा निशुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर, एक ही छत के नीचे  स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स ने दी निशुल्क चिकित्सा सेवाएं |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला रविवार को दरगाह थाना पहुंचे, जहां दरगाह थाना पुलिस द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। |  Ajmer Breaking News: 16 अप्रैल से, संसद में 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' से जुड़ी एक ऐतिहासिक चर्चा होने वाली है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर के जनाना अस्पताल के एक रेजिडेंट डॉक्टर पर 16 साल की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म ,जानकार ईमित्र संचालक को बताया तो उसने भी उसका फ़ायदा उठाया रेप व मारपीट की |  Ajmer Breaking News: सूचना केंद्र के खुले रंगमंच पर व्यंग्य और हास्य से भरपूर प्रस्तुति, गज, फुट, इंच के मंचन ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध,युवाओं ने दिखाई दमदार अभिनय प्रतिभा |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर ने ग्राम पंचायत थल में लगाई रात्रि चौपाल,ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश |  Ajmer Breaking News: स्वरांजलि 2026 संगीत जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है- देवनानी |  Ajmer Breaking News: महात्मा ज्योतिबा फुले सामाजिक समरसता और शिक्षा के ध्वजवाहक-  देवनानी विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी ज्योतिबा फुले जयंती की शुभकामनाएं | 

अजमेर न्यूज़: शहीद भगत सिंह नौजवान सभा द्वारा 13 से 15 अगस्त तक 3 दिवसीय देशभक्ति पूर्ण व समाज सेवा के कार्यक्रमों का आगाज

Post Views 31

August 14, 2022

भारत माता के 25 फ़ीट ऊंचे कटआउट के अनावरण के दौरान आनासागर नई चौपाटी पर देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम का आयोजन

अपने देश भक्ति पूर्ण जज्बे ओर सेवा कार्यों के लिए जानी जाने वाली अजमेर की शहीद भगत सिंह नौजवान सभा के द्वारा आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के तहत तीन दिवसीय देशभक्ति पूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत शनिवार शाम शहीद भगत सिंह नौजवान सभा के द्वारा आनासागर स्थित नई चौपाटी पर भारत माता के 25 फुट ऊंचे कटआउट का अनावरण किया गया। भगत सिंह नौजवान सभा के सदस्य विजय तत्ववेदी ने बताया कि भारत माता का यह कटआउट 3 दिनों तक आनासागर चौपाटी पर अजमेर शहर वासियों के दर्शनों के लिए लगा रहेगा। कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन विशिष्ट अतिथि विधायक अनीता भदेल, अजमेर शहर मेयर बृजलता हाडा, पूर्व मेयर धर्मेंद्र गहलोत,  चेयरमैन भूमि विकास बैंक चेतन चौधरी, बीपी सारस्वत धर्मेश जैन, अरविंद यादव, भारती श्रीवास्तव, हरीश गिदवानी व नरेश गुर्जर की उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम के आरंभ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ग्रुप केंद्र 2 के असिस्टेंट कमांडेंट विजय सिंह लांबा के नेतृत्व में सीआरपीएफ बैंड के द्वारा प्रस्तुत मधुर ध्वनियों ने कार्यक्रम को देश भक्ति में सराबोर कर दिया। बैंड और डीजे की धुन पर देशभक्तों की टोली ने हाथों में तिरंगा ध्वज लेकर नृत्य करते हुए अपनी देशभक्ति की भावना को प्रदर्शित किया। संस्था के नारायण गुर्जर के द्वारा संस्था का गीत गाया गया।  इस अवसर पर संस्था के गुरविंदर सिंह सैहमी, अमर सिंह राठौर, राजेश आचार्य, शेर सिंह, चंद्रभान प्रजापति,सूर्य प्रकाश गांधी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन  आरजे अजय के द्वारा किया गया। 15 अगस्त सायकाल आनासागर चौपाटी पर भारत माता की आरती का भव्य आयोजन के साथ 3 दिवसीय कार्यक्रमों का समापन होगा।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved