Post Views 11
August 13, 2022
आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घर-घर तिरंगा अभियान का आगाज किया गया। जिसके तहत भारतीय डाक विभाग द्वारा पूरे देश भर में तिरंगे झंडे की सप्लाई की गई। अजमेर के मुख्य डाकघर सहित संबंधित 39 डाकघरों में भी झंडे उपलब्ध करवाए गए। सीनियर पोस्टमास्टर कैलाश चौधरी ने बताया कि डाक विभाग द्वारा कुल 36000 झंडों का बेचान अब तक किया जा चुका है। 25 रुपये प्रति झंडे की दर से डाक विभाग द्वारा झंडों की बिक्री की गई। इसके अलावा ई पोस्ट के माध्यम से ऑनलाइन 145 आर्डर प्राप्त हुए जिन्हें भी घर बैठे तिरंगे झंडे पहुंचाए गए हैं। घर-घर तिरंगा अभियान के तहत प्रतिदिन 6 से साढ़े 6000 झंडों की बिक्री की जा रही है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved