Post Views 61
August 13, 2022
नगर निगम द्वारा इस वर्ष 19 अगस्त को श्री कृष्ण जन्माष्टमी का भव्य आयोजन रामप्रसाद घाट स्थित चौपाटी पर किया जा रहा है। जिसे लेकर शनिवार को नगर निगम स्थित सभागार में महापौर बृजलता हाड़ा, उपमहापौर नीरज जैन, संयोजक रमेश सोनी व समस्त पार्षदों व झांकी सजाने वाली संस्थाओं के पदाधिकारियों की एक बैठक आयोजित कर व्यवस्थाओं को अमलीजामा पहनाया गया। महापौर बृजलता हाड़ा ओर संयोजक रमेश सोनी ने बताया कि इस वर्ष 2 साल बाद नगर निगम के सौजन्य से श्री कृष्ण जन्माष्टमी की झांकियों का भव्य आयोजन रामप्रसाद घाट की चौपाटी पर किया जाना निश्चित किया गया है। यहां पर विभिन्न संस्थाओं व पार्षदों के द्वारा 25 झांकियां सजाई जाएंगी। इसके साथ ही नगर निगम ने मनोज रिया एंड पार्टी के साथ एक करार किया है जो जन्माष्टमी पर राधा कृष्ण रास का भव्य मंचन करेंगे। जिसमें शहर की महिलाएं रास की पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हो सकेंगी। इसके अलावा राशि इवेंट्स की ओर से कृष्ण बनो प्रतियोगिता का आयोजन भी होगा, जिसमें 15 वर्ष से कम उम्र के बालक बालिकाएं शामिल हो सकेंगे। जिनके विजेताओं का निर्णय निर्णायक मंडल द्वारा किया जाएगा और विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अलावा कृष्ण जन्माष्टमी पर कई आकर्षक प्रतियोगिताएं कराने का निर्णय लिया गया है। कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर यातायात, मंडप,सजावट,टेंट,स्टेज आदि व्यवस्थाओं पर बैठक के दौरान चर्चा की गई है। कृष्ण जन्माष्टमी के सफल आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का गठन भी किया गया है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved