For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169587681
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर JLN अस्पताल के शिशु ICU के टॉयलेटों की बदहाल स्थिति, गंदगी से संक्रमण का खतरा बढ़ने की आशंका |  Ajmer Breaking News: सुल्तानुल हिंद के शहर अजमेर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जलसा.. |  Ajmer Breaking News: राजगढ़ धाम पर दिखेगा श्रद्धा-भक्ति का अद्भुत संगम, शारदीय नवरात्रा का छठ मेला शुक्रवार, 16 अक्टूबर को |  Ajmer Breaking News: पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया अजमेर पहुंचे कुछ देर सर्किट हाउस में रुकने के बाद, श्री सम्मेद शिखरजी के दर्शन के लिए हुए रवाना |  Ajmer Breaking News: दशहरा उत्सव - रावण पुतला निर्माण की तैयारियां जोर-शोर पर |  Ajmer Breaking News: नवरात्रि और आगामी त्योहारों को लेकर अजमेर पुलिस अलर्ट, एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला के नेतृत्व में निकाला रूट मार्च,  |  Ajmer Breaking News: शक्ति सुरक्षा अभियान के तहत नवरात्र पर्व के दौरान गरबा एवं डांडिया महोत्सव में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अजमेर पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है |  Ajmer Breaking News: स्नैपचैट पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर नाबालिग से दोस्ती, दुष्कर्म के आरोपी को मिली 20 साल की सजा। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 5 लाख का माल पार, ₹50 हजार नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी |  Ajmer Breaking News: अजमेर के कोटड़ा स्थित प्रगति नगर में एडीए की अनदेखी से बदहाल पड़ा बी ब्लॉक का सबसे बड़ा पार्क, स्थानीय निवासियों में रोष   | 

अजमेर न्यूज़: बहन भाई के प्रेम प्यार का पर्व रक्षाबंधन गुरुवार को मनाया जाएगा हर्षोल्लास से

Post Views 11

August 10, 2022

बाजारों में उपहार और राखियों की जमकर हो रही है खरीददारी, घेवर की दुकानों पर लगी भीड़ 

2 साल बाद गुरुवार को भाई-बहन के प्रेम और प्यार का पर्व रक्षाबंधन शहर में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसे लेकर लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। बुधवार को बाजारों में रक्षा सूत्र और उपहार खरीदने के साथ मिठाई घेवर और फलों की दुकानों पर भारी भीड़ देखी गई। अजमेर के हृदय स्थल मदार गेट पर खरीददारों की भारी भीड़ के चलते रास्ते जाम होते रहे, तो वही दुकानों पर भीड़ की वजह से यातायात भी बाधित होता रहा। बाजारों में खरीददारी करने पहुंचे लोगों ने बताया कि पिछले 2 साल से कोरोना की वजह से कोई भी पर्व त्यौहार नहीं मनाया जा सके थे लेकिन इस बार सभी पर्व त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाये जा रहे हैं। इस बार सावन मास शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पर गुरुवार को रक्षाबंधन का पर्व भी हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। जिसके लिए भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधने के लिए राखियां खरीदने पहुंचे तो वही बहनों के लिए भाई उपहार खरीद रहे हैं। इस बार महंगाई की मार बाजार में साफ देखी जा रही है जहां राखियों में 20 से 25% का उछाल देखा जा रहा है तो वही मिठाई और घेवरों में भी महंगाई की मार साफ नजर आ रही है। दुकानदारों ने बताया कि गैस, पेट्रोल, डीजल और खाद्य वस्तुओं के दामों में हुई बेतहाशा वृद्धि का नतीजा है कि इस बार मिठाई और घेवर के दाम भी 20 से 30% ज्यादा है। लेकिन खरीददारों में उत्साह है पर्व मनाने का। लिहाज़ा जमकर खरीददारी हो रही है। घेवर विक्रेता ने बताया कि इस बार देसी घी के कटोरी वाले घेवर ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं, बहुत से लोग रबड़ी वाले घेवर की खरीददारी भी कर रहे हैं। 11 अगस्त शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को मनाये जाने वाले रक्षा बंधन पर्व को लेकर लोगों में कई भ्रांतियां भी है क्योंकि भद्राकाल को लेकर रक्षाबंधन पर्व को मनाने को लेकर संशय पैदा हो रहा है। इस पर ज्योतिष अनुसंधानकर्ता डॉ राकेश गोयल के मुताबिक भद्रा रात को प्रारंभ होकर दिन में समाप्त होती है तो भद्रा काल में रक्षाबंधन का पर्व मनाना निषेध माना जाता है। लेकिन भद्रा दिन में 10:38 से प्रारंभ होकर रात 8:52 तक है। ऐसे में भद्रा पाताल लोक की भद्रा कहलाती है जिसमें शुभ कार्य वर्जित नहीं होते।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved