For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169503503
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर JLN अस्पताल के शिशु ICU के टॉयलेटों की बदहाल स्थिति, गंदगी से संक्रमण का खतरा बढ़ने की आशंका |  Ajmer Breaking News: सुल्तानुल हिंद के शहर अजमेर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जलसा.. |  Ajmer Breaking News: राजगढ़ धाम पर दिखेगा श्रद्धा-भक्ति का अद्भुत संगम, शारदीय नवरात्रा का छठ मेला शुक्रवार, 16 अक्टूबर को |  Ajmer Breaking News: पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया अजमेर पहुंचे कुछ देर सर्किट हाउस में रुकने के बाद, श्री सम्मेद शिखरजी के दर्शन के लिए हुए रवाना |  Ajmer Breaking News: दशहरा उत्सव - रावण पुतला निर्माण की तैयारियां जोर-शोर पर |  Ajmer Breaking News: नवरात्रि और आगामी त्योहारों को लेकर अजमेर पुलिस अलर्ट, एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला के नेतृत्व में निकाला रूट मार्च,  |  Ajmer Breaking News: शक्ति सुरक्षा अभियान के तहत नवरात्र पर्व के दौरान गरबा एवं डांडिया महोत्सव में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अजमेर पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है |  Ajmer Breaking News: स्नैपचैट पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर नाबालिग से दोस्ती, दुष्कर्म के आरोपी को मिली 20 साल की सजा। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 5 लाख का माल पार, ₹50 हजार नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी |  Ajmer Breaking News: अजमेर के कोटड़ा स्थित प्रगति नगर में एडीए की अनदेखी से बदहाल पड़ा बी ब्लॉक का सबसे बड़ा पार्क, स्थानीय निवासियों में रोष   | 

अजमेर न्यूज़: ऑल इंडिया रेलवे मेंस  फेडरेशन के आह्वान पर नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एंप्लाइज यूनियन ने किया प्रदर्शन 

Post Views 81

August 9, 2022

नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एंप्लाइज यूनियन ने रेलवे स्टेशन पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जताई नाराजगी 

ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर  रेल कर्मचारियों ने मंगलवार अजमेर रेलवे स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन कर रैली निकाली। नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एंप्लाइज यूनियन के मंडल अध्यक्ष मोहन चेलानी व मंडल सचिव अरुण गुप्ता ने बताया कि जिस तरह से भारतीय रेल को मोदीकरण के नाम पर बेचने की जो साजिश रची जा रही है यूनियन उसका विरोध कर रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय रेल देश की संपदा है और सरकार 400 रेलवे स्टेशन, 90 यात्री गाड़ियों, 14 सौ किलोमीटर रेलवे ट्रैक, 265 गुड्स शेड, 741 किलोमीटर कोंकण रेलवे ट्रैक, 673 किलोमीटर डीएससीएल ट्रेक,15  रेलवे स्टेडियम और चार हिल स्टेशनों सहित लाखों हेक्टेयर भूमि को कौड़ियों के दाम बेचने के लिए बेचैन है। देश के स्टेशनों पर सौंदर्यीकरण के नाम पर करोड़ों रुपया खर्च किया जा रहा है जबकि जहां रेलों का मेंटेनेंस और उत्पादन होता है वहां के लिए सरकार के पास कोई फंड नहीं है। ऐसे में रेल कर्मचारियों में सरकार की इस नीति के खिलाफ गहरा आक्रोश व्याप्त हो गया है। प्रदर्शन करने वालों को यूनियन मंडल अध्यक्ष मोहन चेलानी, मंडल सचिव अरुण गुप्ता, विपुल सक्सेना, एलएन मीना, जयसिंह कुलेरी, सतीश गोयल, बलदेव सिंह, बालमुकुंद सिंह, राजीव जैन, संजय चतुर्वेदी, राजकुमार, अखिलेश चौहान आदि अनेक रेल कर्मचारी शामिल हुए।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved