For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169623929
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर JLN अस्पताल के शिशु ICU के टॉयलेटों की बदहाल स्थिति, गंदगी से संक्रमण का खतरा बढ़ने की आशंका |  Ajmer Breaking News: सुल्तानुल हिंद के शहर अजमेर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जलसा.. |  Ajmer Breaking News: राजगढ़ धाम पर दिखेगा श्रद्धा-भक्ति का अद्भुत संगम, शारदीय नवरात्रा का छठ मेला शुक्रवार, 16 अक्टूबर को |  Ajmer Breaking News: पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया अजमेर पहुंचे कुछ देर सर्किट हाउस में रुकने के बाद, श्री सम्मेद शिखरजी के दर्शन के लिए हुए रवाना |  Ajmer Breaking News: दशहरा उत्सव - रावण पुतला निर्माण की तैयारियां जोर-शोर पर |  Ajmer Breaking News: नवरात्रि और आगामी त्योहारों को लेकर अजमेर पुलिस अलर्ट, एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला के नेतृत्व में निकाला रूट मार्च,  |  Ajmer Breaking News: शक्ति सुरक्षा अभियान के तहत नवरात्र पर्व के दौरान गरबा एवं डांडिया महोत्सव में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अजमेर पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है |  Ajmer Breaking News: स्नैपचैट पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर नाबालिग से दोस्ती, दुष्कर्म के आरोपी को मिली 20 साल की सजा। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 5 लाख का माल पार, ₹50 हजार नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी |  Ajmer Breaking News: अजमेर के कोटड़ा स्थित प्रगति नगर में एडीए की अनदेखी से बदहाल पड़ा बी ब्लॉक का सबसे बड़ा पार्क, स्थानीय निवासियों में रोष   | 

अजमेर न्यूज़: मोहर्रम की 10 तारीख को खेला गया बड़ा हाईदोस, डोले शरीफ की निकली सवारी

Post Views 31

August 9, 2022

आईजी, एसपी, कलेक्टर सहित आला अधिकारी रहे मौजूद, जिला प्रशासन ने 100 तलवारें की जारी

हजरत इमाम हुसैन और उनके हमनवाओं की शहादत को याद कर मुसलमान मोहर्रम मना रहे हैं। इस दौरान दरगाह इलाके में खुली तलवारों से हाईदोस खेलकर हजरत इमाम हुसैन की मोहब्बत में अपनी अकीदत का इजहार कर रहे हैं। मोहर्रम कि 10 तारीख को द सोसाइटी पंचायत अंदर कोटियन के तत्वाधान में बड़ा हाईदोस खेला गया। इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से 100 तलवारें जारी की गई, जिन से हाईदोस खेला गया। मोहर्रम कन्वीनर एसएम अकबर ने बताया कि डोले शरीफ की सवारी को ढाई दिन की झोपड़ी की सीढ़ियों पर रखा गया है जहां बच्चों को तोलने और मन्नतों का दौर जारी रहा। इसके बाद डोले शरीफ की सवारी निकाली गई। बड़ा हाईदोस शान्ति पूर्वक संपन्न होने पर जिला और पुलिस प्रशासन ने भी राहत की सांस ली। पुलिस महानिदेशक रूपेंद्र सिंह ने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त के बीच जिला और पुलिस प्रशासन के द्वारा जारी की गई तलवारों से हाईदोस खेला गया है पुलिस द्वारा हाईदोस की पूरी वीडियो ग्राफी कराई गई है, कहीं भी किसी तरह की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है। हाईदोस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया है।हाईदोस के दौरान तलवार बाज़ी के करतब देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा रही। अकीदतमंद घरों की छतों से हाईदोस देखने के लिए खड़े नजर आए। हाईदोस के पूरे रास्ते अकीदतमंदों  ज़बरदस्त हुजूम लगा रहा। हाईदोस शुरू होने के पहले तोपों की सलामी दी गई। मर्सियाख्वानी के साथ डोले शरीफ की सवारी निकाली गई डोले पर नोटों के हार डाले गए। सलातो सलाम पेश किये गए। इस दरम्यान तबर्रुख बांटने का सिलसिला भी जारी रहा। यादे हुसैन में तरह-तरह के तबर्रुख बांटे गए।तबर्रुख लेने वालों की भीड़ लगी रही ।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved