Post Views 31
August 9, 2022
सोमवार शाम आनासागर झील के रामप्रसाद घाट पर पानी की सतह पर एक लाश तैरती देख लोगों द्वारा गंज थाना पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर हेड कांस्टेबल रामदेव ने पहुंचकर सिविल डिफेंस टीम को बुलवाया और लाश को निकलवा कर जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया। प्रारंभिक पड़ताल में मृतक की जमा तलाशी में कोई साक्ष्य या सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। हादसा हुआ या आत्महत्या इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल मृतक के शव को जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवा कर पंचनामा तैयार कर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved