Post Views 11
August 4, 2022
तत्कालीन भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा महिला दिवस और रक्षाबंधन पर प्रदेश की महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा का तोहफा प्रदान किया गया था। यह सिलसिला कोंग्रेस शासन में भी लगातार जारी है। 11 अगस्त 2022 गुरुवार को रक्षाबंधन पर राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की ओर से पूरे राजस्थान प्रदेश में सामान्य व एक्सप्रेस बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा रहेगी। चीफ मैनेजर सीबीएस अजमेर राकेश सारस्वत ने बताया कि 10 अगस्त रात 12 बजे से 11 अगस्त रात 12 बजे तक प्रदेश की महिलाएं पूरे प्रदेश में कहीं भी निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। यह योजना वोल्वो व डीलक्स बसों में प्रभावी नहीं होगी। निशुल्क यात्रा के लिए राजस्थान रोडवेज ने अतिरिक्त बसों का प्रबंध भी किया है। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा की दृष्टि से प्रत्येक बस स्टैंड पर अतिरिक्त पुलिस जाब्ते की तैनाती के साथ ही रोडवेज के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी मुस्तैद रहने के निर्देश प्रदान किए गए हैं।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved