Post Views 11
August 4, 2022
ऑल इंडिया बीमा पेंशनर्स एसोसिएशन के बैनर तले देशभर के समस्त जीवन बीमा कार्यालयों पर पेंशनर्स ने अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद करते हुए भोजन अवकाश के दौरान विरोध प्रदर्शन किया। अजमेर में अलवर गेट स्थित एलआईसी मंडल कार्यालय पर एलआईसी पेंशनर्स एसोसिएशन अजमेर के अध्यक्ष ओपी रे और महासचिव सुरेश चंद शर्मा के नेतृत्व में एलआईसी और जीआईसी के पेंशनर्स ने भाग लेते हुए बताया कि ऑल इंडिया पेंशनर्स एसोसिएशन का विरोध प्रदर्शन 30% पारिवारिक पेंशन, पेंशन का अपडेशन, नगद चिकित्सा लाभ और जो लोग चिकित्सा लाभ लेने से वंचित रह गए हैं उनके लिए एक अतिरिक्त विकल्प देने सहित महिला पेंशनर्स को समय पर पेंशन उपलब्ध कराए जाने जैसी अनेक मांगों के निराकरण के लिए एलआईसी मुंबई, जीआईपीएसए न्यू दिल्ली सहित अन्य संस्थाओं के चेयर पर्सन व मैनेजिंग डायरेक्टर्स के नाम ज्ञापन सौंपे गए हैं ताकि जल्द से जल्द कार्रवाई हो।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved