Post Views 11
August 4, 2022
चाइल्डलाइन अजमेर के नोडल संगठन दिशा आरसीडी समाज सेवी संस्था के द्वारा बुधवार को पुलिस विभाग के सहयोग से 12 वर्ष तक के गुमशुदा नाबालिक बच्चों की तलाश हेतु विशेष अभियान ऑपरेशन खुशी 4 का आगाज किया गया। जिसमें जिले के स्टेकहोल्डर के साथ बैठक का आयोजन किया। बैठक में बाल अधिकारिता विभाग, श्रम विभाग, पुलिस विभाग, बाल कल्याण समिति, चिल्ड्रन होम और चाइल्डलाइन के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव रामपाल जाट ने बाल कल्याण अधिकारियों को गुमशुदा बच्चों की तलाश के लिए निष्ठा पूर्वक काम करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान जाट ने पीड़ित प्रतिकर स्कीम के बारे में जानकारी भी दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह जानू ने बताया कि 1 से 31 अगस्त तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष अंजली शर्मा ने बच्चों के पुनर्वास को जरूरी बताया। बैठक में मानव तस्करी विरोधी इकाई के उप निरीक्षक अशोक विश्नोई ने अभियान से संबंधित जानकारी प्रदान की। बैठक में बाल अधिकारिता विभाग के अभिषेक गुजराती ने बच्चों के पुनर्वास व घर वापसी में सहयोग का भरोसा दिलाया।चाइल्ड लाइन के निदेशक फादर विशाल द्वारा संस्था के कार्यो की जानकारी उपलब्ध कराई गई। बैठक के बाद आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान का आगाज किया गया बैठक में शामिल प्रतिभागियों को आरसीटी दिशा संस्था की ओर से तिरंगे प्रदान किए गए। बैठक में आरपीएफ थाना अधिकारी लक्ष्मण गौड़, श्रम विभाग से अनुराधा, चाइल्डलाइन जिला समन्वयक कुशाल सिंह रावत, समन्वयक वनिता पवार, सिल्वेस्टर, चेतन सिंह व थानों के बाल कल्याण अधिकारी मौजूद रहे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved