Post Views 11
August 4, 2022
बजरंगढ़ चौराहे पर ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक हेड कांस्टेबल बालकिशन और सिपाही मुकेश को बुधवार ड्यूटी के दौरान शाम की सड़क पर एक पर्स पड़ा मिला। जिसे उठाकर उन्होंने उसे चेक किया तो उसमें जरूरी दस्तावेज व नगदी थी। जिस पर उन्होंने पर्स में मिले आधार कार्ड व अन्य दस्तावेजों के आधार पर पर्स के मालिक को फोन कर उसे बताया कि उसका पर्स सड़क पर पड़ा मिला है। जिस पर उन्होंने बताया कि वह तो नागौर के रास्ते में इस पर उन्हें वापस आकर पर्स ले जाने को कहा तो महाराष्ट्र के नंदूरबार निवासी दिलीप जैन अपने परिवार के साथ करकेडी से वापस लौटे और अपना पर्स सकुशल प्राप्त कर लिया। हेड कांस्टेबल बाल किशन ने बताया कि उनकी नजर पर्स पर पड़ी तो उसे उठा लिया और उसमें मिले मोबाइल नंबरों के आधार पर संपर्क साध कर पर्स के असली मालिक महाराष्ट्र निवासी दिलीप जैन को सकुशल सौंप दिया गया है। पर्स में 15000 रुपये की नगदी सहित दिलीप जैन के जरूरी दस्तावेज व आधार कार्ड था। पर्स प्राप्त करने के बाद दिलीप जैन ने हेड कांस्टेबल बालकिशन और सिपाही मुकेश का आभार व्यक्त किया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved