For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 121756381
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जयपुर में नकली किन्नर गिरोह वसूली में से देता था असली किन्नर माही सैनी को बड़ी गुरु दक्षिणा, पुलिस जांच में हुआ खुलासा |  Ajmer Breaking News: एयरफोर्स स्टेशन से जासूसी का खुलासा, सिविल कर्मी गिरफ्तार, बड़ा नेटवर्क बेनकाब |  Ajmer Breaking News: दरगाह ख्वाजा साहब के सर्वांगीण विकास के लिए उच्च स्तरीय बैठक आयोजित |  Ajmer Breaking News: सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित |  Ajmer Breaking News: 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित, प्रगति बढ़ाने एवं निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करने के दिए निर्देश  |  Ajmer Breaking News: चिकित्सा एवं स्वास्थय विभाग अजमेर, विश्व क्षय रोग दिवस 2026,टीबी हारेगा देश जीतेगा |  Ajmer Breaking News: रसोई गैस के बढ़ते दामों और किल्लत के विरोध में अजमेर में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन |  Ajmer Breaking News: वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट करने वाले आरोपियों तक पहुंची पुलिस, दो आरोपी सहित तीन नाबालिकों को किया निरुद्ध, दो मोटरसाइकिल भी की बरामद, अन्य आरोपियो की तलाश जारी |  Ajmer Breaking News: 23 मार्च, सोमवार शाम शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में कोंग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा शहीद स्मारक, अजमेर से कैंडल मार्च निकाला गया, |  Ajmer Breaking News: मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी’ अभियान की स्वच्छता संदेश से शुरुआत, स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम साँपला, सरवाड़ ब्लॉक अजमेर में आयोजित | 

अजमेर न्यूज़: मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ राष्ट्रीय कैडेट कोर का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर संपन्न

Post Views 61

August 4, 2022

सांस्कृतिक कार्यक्रम में कैडेट्स ने मचाई जमकर धूम,राजस्थानी गीतों के साथ देश भक्ति गानों पर दी रंगारंग प्रस्तुति 

11 राजस्थान बटालियन एनसीसी यूनिट के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय कैडेट कोर के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का समापन बुधवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। कैंप मीडिया प्रभारी  लेफ्टिनेंट संत कुमार है बताया कि कैडेट्स ने देशभक्ति सहित राजस्थानी सांस्कृतिक परंपराओं को नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया। समापन समारोह की मुख्य अतिथि टैगोर इंटरनेशनल स्कूल की निदेशक सारिका चौधरी ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा की राष्ट्रीय कैडेट कोर देश के युवाओं को एक बहुत बड़ा प्लेटफार्म उपलब्ध करवाता है। देश का युवा राष्ट्रीय कैडेट कोर में शामिल हो देश और समाज की सेवा कर अपना खुद का भविष्य भी बना सकता है।  विशिष्ट अतिथि डॉ भरत सिंह थे, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर्नल बीपी फर्नांडिस ने की। अतिथियों का स्वागत सेकंड ऑफिसर रेनू शर्मा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन लेफ्टिनेंट डॉक्टर संत कुमार ने दिया। इस अवसर पर कैंप में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्रा कैडेट्स को मुख्य अतिथि द्वारा मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। कैंप कमांडेंट कर्नल बीपी फर्नांडिस ने कैंप के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर समस्त प्राइस आफ एनसीसी ऑफिसर और टैगोर इंटरनेशनल स्कूल की निदेशिका और समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त किया।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved