Post Views 11
August 4, 2022
कांग्रेस सरकार द्वारा 2 साल बाद छात्र संघ चुनाव की घोषणा कर दी गई है, हालांकि अभी छात्र संघ चुनाव की तिथि आगे बढ़ाने की मांग को लेकर छात्र नेता और छात्र रोजाना विरोध प्रदर्शन करते हुए सरकार तक अपनी मांग पहुंचाने की अपील प्राचार्य से कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर छात्र संघ चुनाव लड़ने के इच्छुक नेता अपनी जमीन तलाशते हुए कॉलेज में व्याप्त समस्याओं को दूर करने के लिए ज्ञापन के माध्यम से अपने समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में छात्र नेताओं ने चुनाव के लिए अपनी जाजम बिछाकर दावेदारी पेश करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय में अभी कुछ दिन पूर्व छात्र प्रतिनिधि सुरेंद्र गुर्जर ने अध्यक्ष पद के लिए खुद को प्रोजेक्ट करते हुए साथी छात्रों के साथ 5 सूत्रीय ज्ञापन प्राचार्य को सौंप कर महाविद्यालय में व्याप्त कुछ समस्याओं का ध्यान उनकी ओर आकर्षित करते हुए समाधान की मांग की थी। वहीं एनएसयूआई के अंकित घारू ले गुरुवार को एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष के आने से पूर्व महाविद्यालय में अपने समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शित करते हुए प्राचार्य को कॉलेज में व्याप्त पांच समस्याओं को दूर करने के लिए ज्ञापन सौंपा। दरअसल यह समस्या समाधान की मांग कम अंकित घारू की अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी किए ज्यादा नजर आ रही थी। खैर जो भी हो 5 सूत्रीय मांगों पर महाविद्यालय प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराय गया है। उम्मीद है जल्द समाधान भी होगा।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved