Post Views 11
August 4, 2022
क्लॉक टावर थाना अंतर्गत मदार गेट पर राजस्थान नमकीन के पीछे शांतेश्वर महादेव मंदिर वाली गली में लंबे अरसे से चाय की दुकान संचालित करने वाले राम गोपाल गर्ग की दुकान को बीती रात अज्ञात चोरों ने निशाना बनाकर हजारों की नकदी व हजारों के सिगरेट व अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। राम गोपाल गर्ग ने बताया कि चोर छप्पर तोड़कर दुकान के अंदर घुसे और गल्ले को तोड़कर उसमें रखी 25000 की नकदी लगभग 15000 के सिगरेट के पैकेट में अन्य सामान चुरा लिया और फरार हो गए।उन्होंने घटना की रिपोर्ट क्लॉक टॉवर थाने में दर्ज करा दी है जहां से आए पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल का मुआयना किया है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं चोरों की तलाश की जा रही है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved