Post Views 11
August 4, 2022
रामगंज थाना अंतर्गत जोन्स गंज में रहने वाले सुनील कुमार मिश्रा की 16 वर्षीय पुत्री साधना मिश्रा ने बुधवार शाम ट्यूशन से घर लौटकर अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजन उसे फंदे से उतारकर जेएलएन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर रामगंज थाने के एएसआई मनीराम ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर पंचनामा तैयार किया। इससे पूर्व परिजनों ने अपनी बेटी की आंखों से कोई नेत्रहीन दुनिया को देख सकें इसलिए उसके नेत्रदान करने की घोषणा की। जहां चिकित्सकों ने उसकी आंखें प्राप्त कर ली। जिसके बाद पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। एएसआई मनीराम ने बताया कि 11वीं कक्षा में 98% अंक लेकर पास हुई छात्रा साधना मिश्रा पढ़ाई में काफी इंटेलिजेंट थी, किन कारणों के चलते उसने आत्महत्या की इसका खुलासा नहीं हो सका है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट भी प्राप्त नहीं हुआ है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved