Post Views 11
August 3, 2022
जनाना अस्पताल में चोर उचक्के और शातिर अपराधियों का जमावड़ा लगा रहता है, ऐसे में जहां परिजनों को अस्पताल में भर्ती मरीजों से मिलने नहीं दिया जाता वहीं अस्पताल के लेबर रूम में एक शातिर महिला घुसती है और अपने आप को अस्पताल कर्मचारी बताकर प्रसूता के जेवर उतरवा कर फरार हो जाती है। ऐसे में अस्पताल प्रशासन की सुरक्षा के दावे खोखले साबित होते नजर आते हैं। ऐसा ही एक वाक्या बुधवार को जनाना अस्पताल के लेबर रूम में हुआ जहां एक शातिर महिला लोहा खान निवासी प्रसूता मुस्कान से सोने और चांदी के जेवर उतरवा कर फरार हो गई। अस्पताल स्टाफ और परिजनों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने आसपास पूछताछ कर महिला का पीछा शुरू किया और उसे शास्त्री नगर टेंपो स्टैंड पर पकड़ लिया। इसके बाद महिला को क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। प्रसूता मुस्कान के पति अफजल खान ने बताया कि अस्पताल प्रशासन की बहुत बड़ी लापरवाही है एक और तो अस्पताल में परिजनों को घुसने नहीं दिया जाता ऊपर से शातिर चोर उचक्के बेरोकटोक अस्पताल में वारदात को अंजाम दे रहे हैं जो कि अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े करते हैं। उन्होंने शातिर महिला को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है और उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। अफजल ने बताया कि शातिर महिला ने सोने और चांदी के जेवर उनकी पत्नी से ले लिए और चांदी के जेवर उनकी मां को सौंपकर सोने के टॉप्स लेकर फरार हो गई जिनकी कीमत 30 हजार रुपए के आसपास है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved