Post Views 11
August 3, 2022
जिस नोकर पर भरोसा कर मालिक ने उसे अपनी दुकान नोकरी दी, वही नौकर मालिक के पीठ पीछे दुकान से रोजाना माल चुराता रहा लेकिन एक दिन उसकी चोरी पकड़ी गई। घटना मुंदड़ी मोहल्ला इलाके की है जहां बेल्ट ओर चश्मों के होलसेल व्यापारी विजय खेमानी की दुकान पर नौकर भरत छबलानी बीते 17 सालों से काम कर रहा था और चोरी-छिपे रोजाना माल भी चोरी कर लिया करता था। लेकिन सीसीटीवी कैमरे में एक दिन 500 रुपये चोरी करते उसकी करतूत कैद हो गई। जब दुकान मालिक विजय ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि वह करीब 4 से 5 सालों से चोरी कर रहा था और चोरी का माल दरगाह बाजार में फुटपाथ पर बैच दिया करता था। वहीं आरोपी भरत छबलानी को होलसेल व्यापारी ने कोतवाली थाना पुलिस के हवाले कर दिया है जिससे पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार नौकर फाई सागर रोड निवासी भरत छबलानी उर्फ बंटी है। जिसके खिलाफ पुलिस ने दुकानदार विजय की शिकायत पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है। हालांकि पुलिस ने रात तक उसकी गिरफ्तारी नहीं बताई पुलिस उससे यह भी जानने की कोशिश कर रही है अब तक कितना माल व नकदी दुकान से चोरी कर चुका है। दुकानदार विजय खेमानी ने बताया कि वह भरत पर पूरा विश्वास करते थे उसके भरोसे पर वह दुकान छोड़कर बाहर चले जाते थे जिसका आरोपी भरत ने फायदा उठाकर उन्हें अब तक लाखों रुपये का चूना लगा दिया। आरोपी ने बताया कि वह उनकी दुकान से मौका मिलते ही बेल्ट व चश्मे चोरी करता था इतना ही नहीं आये दिन दुकान के गल्ले गले से 200 - 500 रुपये भी चुराता रहता था। दुकानदार विजय ने बताया कि भरत को उन्होंने पोने तीन लाख रुपय घरेलू कार्य के लिए आर्थिक मदद भी की थी। उन्हें संदेह होने पर 3 दिन पूर्व उनकी दुकान का सीसीटीवी फुटेज चेक किया जिसमें आरोपी भरत दुकान से 500 रुपय चोरी करता दिखाई दे गया। उन्होंने अच्छे से चेक कर आरोपी से जब पूछताछ की तो ज्यादा देर गुमराह नहीं कर सका उसने दुकान में चोरी करना कबूल कर लिया। व्यापारी ने उसे कोतवाली थाना पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाली थाना पुलिस मामले में आरोपी से पूछताछ कर रही है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved