Post Views 11
August 2, 2022
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध शाखा जयपुर द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट के निर्देश पर समस्त थाना अधिकारियों को जुए व सट्टे की खाई वाली करने और खेलने वालों के खिलाफ दिए गए निर्देशों की पालना करते हुए दरगाह थाना प्रभारी दलबीर सिंह फौजदार के नेतृत्व में जाप्ते इलाके के कुख्यात सटोरिये रमेश सिंधी के अड्डे पर दबिश देकर को जुआ सट्टा पर्चियों सहित 14 सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 55 हजार 270 रुपये सट्टा राशि बरामद की है। थाना प्रभारी दलबीर सिंह फौजदार ने बताया की रमेश सिंधी इलाके का कुख्यात बदमाश और सटोरिया है। इसके खिलाफ 36 से ज्यादा मुकदमे पूर्व में दर्ज है। पकड़े गए सटोरियों के खिलाफ जुआ सट्टा एक्ट में कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved